{"_id":"9d5f5e672222a0fd50759bcea7622e7d","slug":"police-arrest-the-criminal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा पांच लाख का इनामी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा पांच लाख का इनामी
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार हत्याओं को अंजाम देने वाला पांच लाख का इनामी विक्रम उर्फ पपला को बृहस्पतिवार रात में खैरोली गांव के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। काफी दिनों से पुलिस तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विक्रम पुलिस से बचता हुआ रात को अपने गांव खैरोली जा रहा था इसी दौरान सीआईए इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार की टीम ने इसे घेर लिया और गांव के पास से काबू कर लिया। उसकी तलाशी ली गई तो इसके पास 2 पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। आरोपी को शुक्रवार न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि आरोपी का एक साथी वीरेंद्र उर्फ झुथर को कुछ दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के 4 मुकदमे महेंद्रगढ़ जिले में दर्ज है। आरोपियों ने अपने गुरु शक्ति सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए 31 मार्च 2014 को महेश कुमार निवासी बिहारीपुर, 23 दिसंबर 2014 को संदीप कुमार निवासी खैरोली, 20 अगस्त 2015 को बिमलादेवी निवासी खेरोली और 15 नवंबर 2015 को श्रीराम बिहारीपुर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों को जिला पुलिस ने मोस्टवांटेड अपराधी घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
जिन पर पुलिस के द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने आईजी ममता सिंह साउथ रेंज रेवाड़ी से एक स्पेशल टीम बनाने का आग्रह किया था। जिस पर आईजी ने 16 नवंबर 2015 को इस रेंज के तेज तर्रार पुलिस कर्मचारियों की एक टीम बनाई और इस टीम को आदेश दिया कि टीम का कार्य केवल इन दोनों आरोपियों को पकड़ना है। आखिरकार पुलिस के हाथ कामयाबी लगी।