फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   overload Vehicle, crime,police, narnaul,dumper, woman

ओवरलोड़ डंपर ने महिला को कुचला

Wed, 26 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 26 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
overload Vehicle, crime,police, narnaul,dumper, woman
ओवरलोड डंपर ने महिला को कुचला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी क्षेत्र में ओवरलोड डंपर ने मंगलवार की दोपहर महिला को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत से गुस्साए दुकानदारों ने घटना स्थल पर शव रखकर सड़क मार्ग जाम कर दिया। डेढ़ घंटे के जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई।  वहीं सुचना पर मौके पर पहुंचे डीएसपी राजेश कुमार ने ओवरलोड़ डंपर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बस स्टैंड पर पुलिस कर्मी तैनात करने का आश्वासन देकर पौने चार बजे जाम खुलवाया।
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध के निर्देशानुसार पिछले दिनों जिला पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर की ओर से अभियान चलाकर इन पर अंकुश लगाने के प्रयास किए थे। कुछ महीने लोगों को राहत मिली थी, लेकिन फिर से डंपरों का आवागमन शुरू हो गया। दुकानदारों के मुताबिक रोजाना 300-400 डंपर पत्थर ढोने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


बाडी लेवल से ऊंचाई तक पत्थर भरे होने से लोगों को जानलेवा खतरा बना रहता है। मंगलवार की दोपहर सीकर जिले की महिला नांगल चौधरी में रिश्तेदार से मिलने पहुंची थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार से दौड़ रहे डंपर ने महिला को टक्कर मार दी। 10-15 फुट तक महिला टायरों में फंसकर घिसटती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों द्वारा शोर शराबा करने पर चालक ने डंपर धीमा किया। जिस पर महिला डंपर से अलग हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चालक ने दुबारा डंपर दौड़ा लिया। निजी वाहन की मदद से पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया। किंतु मस्तिष्क में गहरी चोट होने के कारण रास्ते में ही मौत हो गई।

जिससे गुस्साई भीड़ ने शव को सड़क के बीचोंबीच रख दिया। सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि अस्थाई बस स्टैंड पर पुलिस कर्मी नहीं होने से अवैध वाहनों का जमावड़ा रहता है। हमेशा जाम की स्थिति बनी रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।  जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवकुमार पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाने के प्रयास किए, लेकिन आक्रोशित भीड़ संतुष्ट नहीं हुई।

एसपी को घटनास्थल पर बुलाने का आग्रह किया। इसके बाद डीएसपी राजेश कुमार ने जाम खुलवाने पहुंचे। उन्होंने दोषी चालक को डंपर समेत जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। जिससे सहमत हुए दुकानदारों ने सड़क मार्ग को बहाल कर दिया।

यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
जाम के दौरान सड़क पर करीब 80 सवारी वाहनों की कतार लग गई। जिनमें अधिकांश लोगों को जयपुर, झुंझनूं, कोटपूतली पहुंचना था। जाम लगने के कारण इधर-उधर रास्ता खोजते देखे गए। यात्रियों ने तर्क दिया कि सड़क जाम करना समस्या का समाधान नहीं होता। अधिकारियों को ज्ञापन या कार्यालय पर शांति पूर्वक धरना-प्रदर्शन कर समस्या सुलझानी चाहिए।


अस्थाई बस स्टैंड पर तैनात होगा पुलिस कर्मी
सड़क जाम करना कानून अपराध है। इससे जनता की परेशानी बढ़ती है। अस्थाई बस स्टैंड पर पुलिस कर्मी तैनात किया जाएगा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे। आरोपी डंपर चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजेश कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed