फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   old, palace, cash, julry, case, box,

चोरों ने हवेली से उड़ाई नगदी व आभूषण

Fri, 30 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला मिश्रवाड़ा में वीरवार की रात में दो चोरों ने एक हवेली में रखी संदूक का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषणों व नगदी पर हाथ साफ कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी को दी शिकायत में मोहल्ला मिश्रवाड़ा टेकपुर निवासी पूर्व सरपंच कर्णसिंह ने बताया कि उनके निवास घर के सामने ही उनकी एक हवेली है। वीरवार रात को हवेली के अंदर कुछ आवाज सुनाई दी जिससे उनके परिजन जग गए। इसके बाद वह घर के बाहर निकाला तो देखा की हवेली के अंदर से उनके मोहल्ले में ही रहने वाला एक व्यक्ति दूसरे अनजान व्यक्ति के साथ कंधे पर पोटली लेकर भागा रहा था। इस पर उसने चोर-चोर चिल्लाते हुए गंदे नाले तक पीछा भी किया लेकिन अंधेरा होने के कारण दोनों फरार हो गए। घटना के बाद रात 1 बजकर 50 मिनट पर उसने पुलिस कंट्रोल रूम में दी।  इसके बाद ओल्ड पुलिस चौकी से सब इंस्पेक्टर भरतसिंह अपने एक अन्य पुलिस  कर्मचारी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में उसने हवेली के अंदर प्रवेश किया तो देखा की हवेली के अंदर सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। चार संदूक के ताले भी टूट हुए दिखाई दिए व संदूक का सामान बिखरा हुआ था। माता की संदूक से चांदी की कड़ी, चांदी के अन्य डेढ़ किलोग्राम के आभूषण, सोने की बादलियां, एक सोने की अंगूठी सहित करीब 11 हजार रुपए गायब मिले। उसकी दादी सिंगारी देवी हवेली में ही सोती है लेकिन इन दिनों वह भतीजे के पास जयपुर गई हुई थी। आने के बाद ही उनकी संदूक से गायब हुए सामान के बारे में सही बताया जा सकता है। पीड़ित ने बताया कि वारदात को पड़ोस के मकान में लगे  सीसीटीवी कैमरा में भी देखा जा सकता है। पीड़ित ने पुलिस से चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर सामान बरामद करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed