फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Tractor hits bike, youth dies

Narnaul: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 12 Jan 2024 04:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 04:50 PM IST
सार

मृतक नवीन शादीशुदा था ओर उसके दो छोटे बच्चे बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Narnaul: Tractor hits bike, youth dies
मृतक युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में नांगल चौधरी-बहरोड़ सड़क मार्ग पर कालबा नहर के पास ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए नांगल चौधरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतक का सिविल अस्पताल नारनौल में पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक नवीन निवासी मौरुंड शुक्रवार सुबह रजाई भरवाने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से नांगल चौधरी आ रहा था। ठंड की वजह से बाइक धीमी गति पर थी। अभी वह कालबा सड़क क्रॉसिंग नहर के पास ही पहुंचा था कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे नवीन ट्रैक्टर के टायर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने मदद कर उसे उपचार के लिए नांगल चौधरी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed