फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, thief, theft, village, lakh

चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

Sat, 19 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 19 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, thief, theft, village, lakh
लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के साथ लगते गांव पटीकरा में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक ही रात के  तीन घरों में चोरी के इरादे से घुसे तथा दो मकानों में लाखों रुपये की नकदी व माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने चोरी को अंजाम मकान मालिकों को बंधक बनाकर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस खौफ के चलते दो मकानों में चोरी करने में चोर कामयाब भी हो गए। घटना की सूचना पाकर शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तथा तीनों मकानों के मालिकों से बातचीत  कर पूरी वारदात की जानकारी ली। इस मामले को लेकर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


गांव पटीकरा में  बृहस्पतिवार की रात के लगभग 12 बजे से 3 बजे तक चोरों ने आतंक मचाया। इस  गांव की अलग-अलग दिशाओं में तीन मकानों में चोर घुसे। इसमें चोरों की  संख्या 4 से 5 बताई जा रही है। चोरों के तौर तरीकों पर नजर दौड़ाई जाए तो  पीड़ित मकान मालिकों को भी एहसास है कि चोरी करने से पहले चोरों ने कई  दिनों तक गांव में घूमकर रैकी की थी। इसके दौरान रात के समय मकान में कौन-कौन रहता है, इस तरह की गुप्त जानकारी हासिल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इससे ग्रामीणों में एक ही रात में तीन मकानों में चोरी और लूट से भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण मनपाल यादव सहित अनेक लोगों ने पुलिस  प्रशासन से गांव में रात के समय पुलिस गश्त लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

चोरों ने सबसे पहले गांव के बीचों-बीच स्थित श्रवण थानेदार के मकान में रात के लगभग 12 बजे के बाद चोरों ने सेंधमारी की। उस समय मकान के एक कमरे में तीन महिलाएं सो रही थी। चोरों ने उस मकान की बाहर से कुंडी लगा दी। इस बीच शोर सुनकर एक महिला की आंख खुल गई। उसने अन्य महिलाओं को जगाया और खिड़की से  बाहर देखा कि तीन से चार व्यक्ति उनके दो कमरों में घुसे हुए हैं। इस मकान में चोरों को भूख लगी तो उन्होंने गोंद के लड्डू का डिब्बा खोला और आराम से बैड पर बैठकर भूख मिटाई। महिलाओं ने फोन कर इस बारे में परिजनों को सूचना  दी। जब तक कोई पहुंचता, चोर दोनों मकानों में चोरी करके भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने चांदी के जेवरात पर किया हाथ साफ
शुक्रवार सुबह पुलिस पहुंची तो परिजनों ने 2 सोने की चेन, सोने व चांदी की अंगूठी,  पाजेब की जोड़ी, लोंग और दोनों कमरों से 10 हजार व साढ़े 3 हजार की नकदी  चुराने का आरोप लगाया है।
इसके बाद चोर पहले मकान से 100 मीटर दूरी पर स्थित दूसरे मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में पहुंचे। मकान मालिक सत्यपाल के मुताबिक उस समय रात के लगभग 1 बजकर 8 मिनट का समय था। कुछ शोर सुना तो उसकी आंखें खुल गई। वह उठा तथा दरवाजे को खोलकर देखा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। चोरों की आशंका के चलते उसने उसी समय नीचे अपनी माता को फोन किया। इसके बाद परिवार के सभी लोगों की जाग हो गई। ऐसा देख चोर भाग खड़े हुए। इस दौरान चोर नंगे पैर थे। उनके पैरों के निशान जमीन और ऊपर चढ़ते समय दीवार  पर लगे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इस तरह इस मकान में चोरी की वारदात नहीं  हो सकी।


इसी रात गांव के चोरों ने गांव की घनी आबादी से करीब 200 मीटर अलग बस्ती में चोरों ने सुबह लगभग 3 बजे दस्तक दी। पीड़ित मकान मालिक अशोक कुमार ने बताया कि एक कमरे में वह, उसकी पत्नी मंजू अपने बेटे योगेश के साथ  सोए हुए थे। अचानक बाहर से आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा बाहर से बंद था। खिड़की से देखा कि घर के आंगन में तीन से चार लोग घूम रहे  है। इन लोगों ने हाथ में पत्थर व मोटी लकड़ी दिखाते हुए शोर मचाने पर मारने की धमकी दी। वे तीनों अपनी खिड़की से नजारा देख रहे थे। उन्होंने साथ वाले  मकान में अलमारी को खोला तथा उसमें से एक सोने की चेन, 1 सोने की अंगूठी,  2 जोड़ी पाजेब तथा एक अंगूठी चुरा ले गए। इसके अलावा चोर एक लोहे की संदूक  को उठाकर अपने साथ ले गए। सुबह वह संदूक मकान के पीछे रास्ते के साथ पड़ी  मिली। उस संदूक से सामान बिखरा पड़ा मिला। हालांकि चोरों का बाद में पड़ोसी  ने पीछा भी किया, लेकिन वे कहीं नहीं मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी  की तलाश का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed