फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul CIA team caught illegal liquor warehouse in Manesar

Haryana: नारनौल CIA टीम ने मानेसर में शराब का अवैध गोदाम पकड़ा, बोतलों पर लगाते थे नकली लेबल

Fri, 23 Dec 2022 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 09:27 PM IST
सार

गोदाम में शराब की बोतलों पर नकली लेबल लगाया जाता था। पुलिस ने गोदाम से 106 पेटी शराब की बरामद की है। तीन लोगों को काबू किया है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Narnaul CIA team caught illegal liquor warehouse in Manesar
गोदाम से पकड़ी गई नकली अवैध शराब की पेटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में सीआईए नारनौल पुलिस टीम ने मानेसर गुरुग्राम से में बनाए गोदाम से अवैध रूप से रखी शराब की 106 पेटी के साथ विभिन्न ब्रांड के लेबल बरामद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को काबू किया है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए पुलिस ने गत 18 दिसंबर को एक कंटेनर से 1023 पेटी शराब की बरामद की थी। यह शराब एक कंटेनर के जरिये गुजरात ले जाई जा रही थी। इस दौरान कंटेनर चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ सदर थाना नारनौल में मामला दर्ज किया गया जिन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन


पूछताछ में पुलिस ने कंटेनर में शराब लोड कर भेजने वालों का पता लगाकर दीपक निवासी दरियापुर थाना बादली झज्जर, सतेंद्र निवासी सेक्टर 39 चंडीगढ़ और प्रिंस निवासी नया गांव थाना नया गांव पंजाब को गिरफ्तार किया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने पता लगाया कि तीनों आरोपी कारोबार में पार्टनर हैं। आरोपी दीपक का चंडीगढ़ में शराब का ठेका है और सतेंद्र उस ठेके पर मुनीम का काम करता है। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी प्रिंस अवैध रूप से शराब की पैकिंग के लिए सामान उपलब्ध कराता था।

उसके बाद आरोपी अवैध रूप से शराब को कंटेनर में लोड कर भेज देते थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पता लगाया कि आरोपियों ने मानेसर में शराब का अवैध गोदाम बनाया हुआ था। जहां पर वे शराब की बोतलों पर नकली लेबल लगाते थे। जिसे पर सीआईए टीम ने मानेसर गुरुग्राम से बनाए गोदाम से अवैध रूप से रखी शराब की 106 पेटी के साथ विभिन्न ब्रांड के लेबल बरामद बरामद किए हैं। 


सीआईए स्टाफ नारनौल ने 18 दिसंबर को 1023 अवैध शराब की पेटियां सहित कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया था। मामले में सीआईए ने दीपक, सतेंद्र तथा प्रिंस को गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने पता लगाया कि इस मामले में तीनों आरोपी कारोबार में पार्टनर हैं।  अवैध शराब की 106 पेटी मानेसर गुरुग्राम से बरामद की हैं। साथ ही विभिन्न ब्रांड के लेबल बरामद भी बरामद किए हैं। -विक्रांत भूषण, एसपी, नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed