फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   murder, house, gate, police, investigation

युवक की हत्या कर शव घर के गेट पर फेंका

Mon, 29 Feb 2016 10:57 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Mon, 29 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
murder, house, gate, police, investigation

मोहल्ला महल मिश्रवाड़ा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह युवक का शव उसी के घर में मिला। परिजनों का कहना है कि हत्या कर अज्ञात लोग शव को घर के गेट पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ओल्ड चौकी पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला महल मिश्रवाड़ा में गांव कौथल कलां निवासी रामनिवास के दो बेटे रहते हैं। उनमें से एक बेटे का शव सुबह उसके घर के मुख्य द्वार के पास पाया गया। रामनिवास के प्रदीप (35) और प्रवीण उर्फ कालू (32) दो बेटे हैं, इनमें प्रवीण विकलांग है। दोनों ही भाई बेरोजगार थे, घर में अकेले ही रहते थे। पुलिस के अनुसार दोनों को ही शराब पीने की आदत है। पुलिस के अनुसार रविवार की रात दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सुबह प्रवीण ने देखा कि उसका बड़ा भाई प्रदीप घर के मुख्य द्वार पर मृत पड़ा है। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डीएसपी महेश कुमार ने मौके का मुआयना किया और मृत को नागरिक अस्पताल भिजवाया। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव उसके परिजनों को सौंप दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed