{"_id":"6279334f08d94f7d0a4bdb7c","slug":"miscreants-looted-the-toll-on-the-haryana-rajasthan-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: टोल पर बदमाशों ने फायरिंग कर की तोड़फोड़ व लूटपाट, कई कर्मचारी घायल, सीमा विवाद में उलझी राजस्थान व हरियाणा पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वारदात: टोल पर बदमाशों ने फायरिंग कर की तोड़फोड़ व लूटपाट, कई कर्मचारी घायल, सीमा विवाद में उलझी राजस्थान व हरियाणा पुलिस
Mon, 09 May 2022 08:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 08:59 PM IST
सार
टोल पर काम करने वाले आधा दर्जन कर्मचारियों को घायल कर दिया। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सीमा विवाद में उलझी होने के कारण कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। न हरियाणा पुलिस आगे आई, न राजस्थान ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
दिल्ली-जैसलमेर नेशनल हाईवे पर बना टोल प्लाजा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-जैसलमेर नेशनल हाईवे पर महेंद्रगढ़ जिले के मंडी अटेली क्षेत्र में राजस्थान व हरियाणा की सीमा पर बने टोल टैक्स पर बीती रात बदमाशों ने तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट की। इतना ही नहीं बदमाशों ने कई राउंड फायर कर टोल पर काम करने वाले आधा दर्जन कर्मचारियों को घायल कर दिया। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें बदमाश तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी अनुसार एनएच-11 पर हरियाणा व राजस्थान की सीमा राजस्थान काठूवास में तीन महीने पहले ही टोल टैक्स बना है। जिस पर बीती रात्रि को बदमाशों ने तोड़फोड़ की। इसमें अशोक नामक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मांढण थाना व हरियाणा कुंड चौकी पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए।
अभी दोनों राज्यों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी होने के कारण कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस हिस्से में टोल प्लाजा बना हुआ है वह राजस्थान में है जबकि दूसरी तरफ हरियाणा सीमा है। वहीं जहां घटना घटी है वह हरियाणा की सीमा में है। टोल प्लाजा की घटना को देखते हुए राजस्थान की सीमा से सटे सभी कच्चे व पक्के मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई है। घटना की छानबीन करने में पुलिस प्रशासन गहनता से जुटा हुआ है।

टोल प्लाजा राजस्थान में बना हुआ है लेकिन दूसरी तरफ हरियाणा सीमा है। वहीं घटना घटी हैं हरियाणा पुलिस की सीमा में है। इसलिए हरियाणा पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। -मुकेश यादव, थाना प्रभारी मांढण राजस्थान।
टोल प्लाजा विधानसभा बहरोड़ की सीमा काठूवास में बना हुआ है। पुलिस क्षेत्र के अधीन है इसलिए उस पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। -श्रीराम यादव, सरपंच काठूवास, राजस्थान।
इस मामले में हमारा कोई लेना देना नहीं है। राजस्थान का मामला है तो वहीं इस पर कार्रवाई करेंगे। - मुनीष कुमार, थाना प्रभारी, अटेली।