{"_id":"5762ea3c4f1c1b397a11bb71","slug":"mining-deapartment-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन विभाग ने पकड़ी छह ट्रैक्टर ट्राली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन विभाग ने पकड़ी छह ट्रैक्टर ट्राली
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खनन अधिकारी राजेश सांगवान के नेतृत्व में टास्क फोर्स ने पिछले दो दिन में नारनौल व महेंद्रगढ़ के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह ट्रैक्टर-ट्रालियों को अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया गया।जिला खनन अधिकारी की अगुवाई में खनन निरीक्षक सुभाष कुमार, पंकज कुमार व खनन रक्षक चंद्रमणी ने गत दिवस नारनौल व आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली गांव बायल के अरावली पौधारोपित क्षेत्र से अवैध खनन का पत्थर भरते हुए पकड़ी गई। इसी प्रकार मुकंदपुरा के अरावली क्षेत्रों से पत्थर का अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा। इसके अलावा वीरवार की सुबह 7 बजे जिला खनन अधिकारी की अगुवाई में इसी टीम ने महेंद्रगढ़ और आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गांव महरमपुर के नदी क्षेत्र से दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को अवैध खनन की बजरी भरते पकड़ा। इसी प्रकार गांव सोहला के पहाड़ से पत्थर का अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा। इन सभी वाहनों को नियमानुसार रॉयल्टी, पैनल्टी व जुर्माना भरवाने के बाद इन्हें छोड़ा जाएगा। जिला खनन अधिकारी राजेश सांगवान ने बताया कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति अवैध खनन बारे समय-समय पर निरीक्षण करती है।