फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   married women, sucide, case on 6th persion, police

विवाहिता ने दी जान, ससुरालियों पर केस

Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
गांव जासावास में बुधवार की रात एक विवाहिता ने गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। विवाहिता के चाचा धर्म सिंह के बयान पर पुलिस ने छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।  मृतका के चाचा धर्मसिंह निवासी बोचड़िया ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी भतीजी पिंकी की शादी गांव जासावास के हवासिंह के साथ 2013 में हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा खर्चा किया था।
विज्ञापन


शादी कुछ दिनों बाद से ही उसके ससुराल वाले उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करने लगे थे। उनके बार-बार समझाने के बाद भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पहले भी उनका केस महिला सेल में पहुंच गया था लेकिन बाद में उनका समझौता हो गया था। उसके बाद वो फिर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जिस कारण उसकी भतीजी पिंकी ने फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने धर्मसिंह के बयान पर पति हवा सिंह, सास कौशल्या देवी, भांजा मोतीलाल, नामालूम बहनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के एक छोटा लड़का है, जिसकी उम्र लगभग दो साल बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed