फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Man absconded after filling petrol at petrol pump located near Naseebpur village of Narnaul

Narnaul: गाड़ी में 1420 रुपये का पेट्रोल भरवाकर गाड़ी चालक फरार, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Fri, 10 Feb 2023 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 10:46 AM IST
सार

नसीबपुर स्थित रत्तन फ्यूल के मैनेजर बीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि बुधवार देर रात दो बजकर 15 मिनट पर एक सफेद रंग की हुंडई वरना गाड़ी पेट्रोल पंप पर आई। उसने 1420 रुपये का पेट्रोल डालने को कहा।

विज्ञापन
Man absconded after filling petrol at petrol pump located near Naseebpur village of Narnaul
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारनौल के गांव नसीबपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर 1420 रुपये का पेट्रोल भरवाकर वाहन चालक फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिस गाड़ी में पेट्रोल डलवाया गया, उसी नंबर प्लेट भी मुड़ी हुई थी, जिस कारण गाड़ी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नसीबपुर स्थित रत्तन फ्यूल के मैनेजर बीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि बुधवार देर रात दो बजकर 15 मिनट पर एक सफेद रंग की हुंडई वरना गाड़ी पेट्रोल पंप पर आई। उसने 1420 रुपये का पेट्रोल डालने को कहा। सेल्समैन अजय कुमार ने पेट्रोल डाला, लेकिन गाड़ी चालक ने फ्यूल टंकी का ढक्कन बंद भी नहीं करने दिया और उससे पहले ही बिना भुगतान किए ही गाड़ी को भगा ले गया। सेल्समैन ने पीछा किया, लेकिन वह गाड़ी भगाकर ले गया। यह पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जब फुटेज चेक की गई तो उसमें गाड़ी नंबर प्लेट मुड़ी हुई दिखी। नंबर प्लेट मुड़ी हुई होने की वजह से गाड़ी का नंबर केवल एचआर35 ही दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed