{"_id":"577d4d864f1c1b6e697fbd6b","slug":"kannti-sarpanch-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांटी के सरपंच को डीडीपीओ ने रिकार्ड सहित किया तलब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांटी के सरपंच को डीडीपीओ ने रिकार्ड सहित किया तलब
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कांटी के सरपंच को पंचायत भूमि पर कब्जा करवाने और पेड़ कटवाने के मामले में डीडीपीओ ने सरपंच को रिकार्ड सहित तलब किया है। ये कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुई है। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव के सरपंच गांव की पंचायत भूमि पर कब्जा करवा रहा है। इसके अलावा उसने पंचायत भूमि पर खड़े कई पेड़ कटवा दिए हैं। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि गांव के सरपंच पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जमीन पर नाजायज कब्जा व हरे पेड़ों को कटवा दिया। गांव बांस के निवासी बजरंग सिंह, रामौतार, रामसिंह, दीपक, अजीत सिंह, मनोज, बिरजू सिंह, हरीसिंह, गुरदयाल सिंह, महावीर सिंह, रामकुमार, बिक्रम, राजबीर, मुकेश आदि सहित अनेक लोगों ने जिला उपायुक्त व सीएम विंडो में दी शिकायत में कहा था कि गांव के सरपंच ने पंचायती जमीन पर नाजायज कब्जा किया है साथ ही गांव की मुख्य फिरनी पर खड़े हरे पेड़ों को जेसीबी से उखड़वा दिया।
उक्त लोगों का आरोप है कि उक्त सरपंच को जब ऐसा करने से मना किया गया तो उसने प्रभावशाली रवैया दिखाया। लोगों का आरोप है कि सरपंच ने वन विभाग के कर्मचारियों से सांठ-गांठ कर मात्र 9 पेड़ों की रसीद कटवा ली जबकि 50 पेड़ों को जेसीबी से उखड़वा दिया इतना ही नहीं ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार को भेजी शिकायत में यह भी कहा है कि अनपढ़ लोगों का जॉब कार्ड बनाकर उनके कार्य की राशि ऐंठने का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने ग्रामीणों की शिकायत पर डीडीपीओ को जांच का जिम्मा सौंपा। डीडीपीओ सरपंच को 4 जुलाई को रिकार्ड सहित तलब किया लेकिन सरपंच किसी कार्य से बहार जाने से वह नहीं पहुंच पाया है। गांव का सरपंच देवी सिंह का कहना है कि ग्रामीण झूठी शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने इस प्रकार का कोई काम नहीं किया जिससे पंचायत को नुकसान हो रहा है। उनको दूरभाष पर डीडीपीओ कार्यालय से सूचना मिली है लेकिन वे गांव आज ही पहुंचे हैं।