फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jail Superintendent of Police Anil Kumar Jangra surrendered in bribery case

हरियाणा: बहुचर्चित रिश्वतकांड में जेल पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार जांगड़ा ने किया सरेंडर, किया गया था भगोड़ा घोषित

Mon, 30 May 2022 07:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 30 May 2022 07:10 PM IST
सार

हरियाणा की स्टेट विजिलेंस नूंह की टीम ने 09 दिसंबर 2021 नारनौल जेल के वार्डन राजन को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने पर आरोपी ने दूसरे जेल वार्डन गजे सिंह का नाम बताया। मामले की जांच में तत्कालीन जेल अधीक्षक अनिल जांगड़ा एवं उप अधीक्षक कुलदीप हुड्डा का नाम भी सामने आया था।

विज्ञापन
Jail Superintendent of Police Anil Kumar Jangra surrendered in bribery case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा में नारनौल जेल के बहुचर्चित रिश्वत कांड में पुलिस से बचकर भाग रहे आरोपी जेल अधीक्षक अनिल कुमार जांगड़ा ने 172 दिन बाद सोमवार को नारनौल की अदालत में समर्पण किया। इस दौरान विजिलेंस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। पिछले महीने ही विजिलेंस ने कोर्ट के जरिये उसे  जेलर को फरार घोषित किया था। 

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार एक लाख रुपये की रिश्वत मामले में फरार चल रहे रेवाड़ी जेल अधीक्षक अनिल कुमार के पास नारनौल जेल का भी चार्ज था। इसी दौरान उनका नाम रिश्वत से जुड़ा और लंबी छुट्टी के बाद फरार हो गया। 18 अप्रैल 2022 को भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट से उद्धोषित अपराधी घोषित कराया गया था।
विज्ञापन


इसके साथ ही विजिलेंस की टीमें लगातार आरोपी जेलर की तलाश कर रही थी। पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश और सेशन कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद आखिरकार अनिल कुमार जांगड़ा ने कोर्ट में समर्पण किया।  इस मामले में नामजद जेल उप पुलिस अधीक्षक कुलदीप हुड्डा 24 फरवरी की रात को गुरुग्राम में आत्म हत्या कर चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने आरोपी जेल पुलिस अधीक्षक अनिल जांगड़ा के रेवाड़ी आवास पर 14 दिसंबर को सुबह के समय छापा मारा था लेकिन सूचना लीक होने की वजह से वह पहले ही घर छोड़कर फरार हो गया था। तब से वह अपने आपक बचाने के लिए जिला सत्र कोर्ट तथा हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर कर रहा था लेकिन कोर्ट से उसे राहत नहीं मिली।  टीम ने उसके घर पर कई नोटिस भी भेजे तथा कोर्ट ने 18  अप्रैल भगोड़ा घोषित कर दिया। 

यह था मामला
हरियाणा की स्टेट विजिलेंस नूंह की टीम ने 09 दिसंबर 2021 नारनौल जेल के वार्डन राजन को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने पर आरोपी ने दूसरे जेल वार्डन गजे सिंह का नाम बताया। मामले की जांच में तत्कालीन जेल अधीक्षक अनिल जांगड़ा एवं उप अधीक्षक कुलदीप हुड्डा का नाम भी सामने आया था। इसके बाद जेल पुलिस अधीक्षक अनिल जांगड़ा एवं जेल उप अधीक्षक कुलदीप हुड्डा छुट्टी लेकर फरार हो गए थे।  गैंगेस्टर विक्रम उर्फ पपला का साथी संदीप सिंधिया निवासी गांव मौखूता जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था।  जेल वार्डन ने चक्की से बचने, मोबाइल व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के नाम पर बंदी संदीप  से एक लाख रुपये की मांग की थी।


आरोपी जेल उप पुलिस अधीक्षक कर चुके है खुदकुशी
रिश्वत के आरोपी जेल अधीक्षक अनिल जांगड़ा एवं  जेल उप अधीक्षक कुलदीप हुड्डा ने पहले नारनौल कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। 24 फरवरी को हाईकोर्ट ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी। याचिका खारिज होने के बाद उसीरात उप अधीक्षक कुलदीप हुड्डा ने गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाने के अंतर्गत आने वाले गांव माकड़ोला में रिश्तेदार के यहां फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। जेल अधीक्षक अनिल जांगड़ा पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा है। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed