फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Stockpile of firecrackers discovered in a shop selling fertilizers and seeds

Bahraich News: खाद-बीज की दुकान में मिला पटाखों का जखीरा

Sun, 18 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 18 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Stockpile of firecrackers discovered in a shop selling fertilizers and seeds
फखरपुर। दुर्गा पूजा के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार शाम गश्त के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पटेसिया बाजार स्थित एक खाद-बीज की दुकान का निरीक्षण किया। दुकान से पांच बोरियों, पांच गत्तों और डिब्बों में भरे फुलझड़ी, चरखी, सुतली पटाखे, रॉकेट, अनार, महताब व आसमानी आतिशबाजी समेत कुल 119.668 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए।
विज्ञापन


दुकानदार अचौलिया थाना रानीपुर निवासी मो. सिराज सिद्दीकी भंडारण व खरीद-बिक्री से संबंधित कोई लाइसेंस या प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि बिना लाइसेंस पटाखों के भंडारण व बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed