फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Intoxication recovered from prisoner in Narnaul

नारनौल: पेशी पर गया बंदी चप्पलों में छिपा कर लाया था नशीला पदार्थ, जेल में तलाशी के दौरान पकड़ा गया

Sat, 09 Jul 2022 09:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 09:16 PM IST
सार

जेल में तलाशी के दौरान चप्पल के अंदर 17.03 ग्राम सुल्फा और 26.04 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपी ने नशीला पदार्थ दूसरे बंदी के मंगाया था। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Intoxication recovered from prisoner in Narnaul
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल से कोसली न्यायालय में शुक्रवार को पेशी पर ले जाया गया एक बंदी चप्पलों में छिपाकर नशीला पदार्थ लेकर आया था। नसीबपुर जेल में जब तलाशी ली गई तो बंदी के चप्पलों से 17.03 ग्राम सुल्फा तथा 26.04 ग्राम अफीम बरामद किया गया। वह दोनों नशीले पदार्थ अलग-अलग पॉलिथीन में पैक कर चप्पलों के अंदर छिपाए हुए था। आरोपी को शनिवार को नारनौल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


हवालाती बंदी प्रदीप उर्फ तुररी निवासी कोहरड, रेवाड़ी नसीबपुर जेल में स्थानांतरित होकर आया हुआ है। यह धारूहेड़ा थाना क्षेत्र का हत्या का प्रयास का आरोपी है। वह पहले भोंडसी जेल में बंद था लेकिन विपक्षी के भोंडसी जेल में बंद होने की वजह से उसको नारनौल जेल के लिए ट्रांसफर कर दिया गया। शुक्रवार को प्रदीप उर्फ तुररी को कोसली रेवाड़ी कोर्ट में एक मामले में पेश करने के लिए ले जाया गया था।
विज्ञापन


जब उसको वापस नसीबपुर जेल लाया गया तो उसकी पूरी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जब चप्पल को काटकर देखा तो दो पॉलिथीन के अंदर सुल्फानुमा तथा अफीमनुमा पदार्थ बरामद हुआ। जब बंदी प्रदीप उर्फ तुररी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कोसली में पेशी के दौरान चप्पल बदलकर नशीला पदार्थ लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीला पदार्थ बंदी अनिल उर्फ मोन निवासी हेडाहेडी, पटौदी जिला गुरुग्राम ने मंगवाया था। उसके कहने पर ही वह नशीला पदार्थ लेकर आया है। अनिल एक हत्या के मामले में बंद है। वह भी भोंडसी जेल में बंद था जो स्थानांतरित होकर यहां आया है।


जेल प्रशासन ने चप्पलें तथा नशीला पदार्थ महाबीर चौकी को सौंप दी हैं और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को उसे नारनौल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed