फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   police action on illlegael sale of wine

पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कसा शिकंजा

Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 21 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 जिला पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए रविवार की रात अलग-अलग जगहों से 102 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।  गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक  मनीषा चौधरी गत दो दिन पूर्व ही अपने कार्यालय सभी एसएचओ की मीटिंग लेते  हुए उन्हें अवैध शराब बेचने व सरेआम शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त  कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने नारनौल के अलावा अन्य क्षेत्र में  अवैध शराब बेचते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 102 बोतल  अवैध शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा जसवंत बलाहा कला व साधू राम नांगल चौधरी  को सरेआम शराब पीकर हुड़दंग करने पर गिरफ्तार किया है। शहर थाना  नारनौल पुलिस ने दो अलग-अलग जगह कृष्ण कुमार निजामपुर रोड व राजू मोहल्ला माली टिब्बा से 48 बोतल देशी व अंग्रेजी शराब की बरामद की। इसके अलावा गांव  दाैंगड़ा अहीर से 17 बोतल, नांगल चौधरी के गांव दताल से 49 बोतल, अटेली के गांव सिहोर से 8 अवैध शराब की बोतलें बरामद की है। जिनके खिलाफ  पुलिस ने अवैध शराब बेचने पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed