फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Horrific road accident in Mahendragarh: Roadways bus and bike collide head on, father and son die

महेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, पिता व पुत्र की मौत

Fri, 13 Oct 2023 03:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 13 Oct 2023 03:09 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ में हुए सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई। हरियाणा रोडवेज बस व बाइक की आमने सामने भिडंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Horrific road accident in Mahendragarh: Roadways bus and bike collide head on, father and son die
मौके की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ से सतनाली को जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा गांव खातौदडा व बलाना के बीच हुआ जहां हरियाणा रोडवेज बस व बाइक की आमने सामने भिडंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने बेटे को भी मृत्यु घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गांव राजावास निवासी सुनील पुत्र राजेंद्र व जतिन पुत्र सुनील के तौर पर हुई है। बाइक सवार मृतक दोनों पिता पुत्र थे। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस सतनाली से महेंद्रगढ़ की ओर आ रही है जबकि बाइक सवार पिता पुत्र महेंद्रगढ़ से अपने गांव की ओर जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed