{"_id":"661d3964e9eb6ed83c01a63c","slug":"haryana-two-more-accused-arrested-in-kanina-school-bus-accident-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कनीना स्कूल बस हादसे में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात की हो चुकी गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: कनीना स्कूल बस हादसे में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात की हो चुकी गिरफ्तारी
Mon, 15 Apr 2024 07:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2024 07:57 PM IST
सार
पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर धाराओं के तहत थाना शहर कनीना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में पिछले सप्ताह गुरुवार को उन्हानी के पास हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सेहलंग निवासी भूदेव और नरेश उर्फ कालिया के रूप में हुई। मामले में आरोपी बस चालक धर्मेंद्र और उसके दो साथी भूदेव और नरेश उर्फ कालिया को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में बस चालक के दो साथियों को पहले गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
स्कूल बस चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था, शराब के नशे में चालक बस चलाने का आरोप था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया कि बस चालक ने सेहलंग में बस में अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के दिशा-निर्देशों में मामले में कार्रवाई के लिए डीएसपी कनीना के नेतृत्व में सीआईए महेंद्रगढ़, थाना शहर कनीना की टीमों का गठन किया गया। एसपी के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा मामले में तत्परता से कार्रवाई की गई। टीम द्वारा मामले में अबतक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने बस चालक धर्मेंद्र का लाइसेंस रद्द कराने के लिए आरटीए विभाग को लिखकर भेज दिया है।
विज्ञापन
स्कूल की कक्षा बारहवीं की छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। छात्र ने बस चालक, स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दी। छात्रा ने बताया कि बस चालक ने शराब पी रखी थी। जिसको बार बार बस धीरे चलाने की कहने पर भी बस तेज चला रहा था और उन्हानी के पास बस पलट गई और पेड़ के टकराने से बस में बैठे बच्चे घायल हो गए और कुछ की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव खेड़ी तलवाना में बच्चों के परिजनों ने बस चालक के शराब के नशे में होने के कारण बस की चाबी ले ली थी और इस बारे में स्कूल प्रशासन से बात करने पर स्कूल प्रशासन ने अंजाम भुगतने को धमकी दी। जिसके बाद यह हादसा हो गया। छात्रा में शिकायत में बताया कि स्कूल बस में कोई भी हेल्पर नहीं था और ना ही कोई महिला कर्मचारी नियुक्त थी।