फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana: SI father of Joint Commissioner of Faridabad Municipal Corporation arrested in dowry case

Haryana: फरीदाबाद नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर के एसआई पिता दहेज व 25 लाख के मामले में गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2024 12:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 12:32 AM IST
सार

एचसीएस कर्ण सिंह बागोरिया के पिता अशोक कुमार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। दहेज मांगने और 25 लाख रुपये की रिकवरी के लिए पुलिस ने कार्रवाई की है। सितंबर 2023 को शिकायत दी गई थी। लड़की की मां का आरोप है कि उनके घर शादी की बात करने गए तो फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये की मांग की। 

विज्ञापन
Haryana: SI father of Joint Commissioner of Faridabad Municipal Corporation arrested in dowry case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में सगाई के बाद दहेज व 25 लाख रुपये दिलाने के मामले में फरीदाबाद नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के लिए रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


शनिवार को एचसीएस अधिकारी कर्ण सिंह बागोरिया के पिता दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी एक दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नारनाैल डीएसपी हरदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिसे एक दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। इस मामले काे लेकर 2023 में मामला दर्ज हुआ था, जिसकी जांच की तो पाया गया कि इनका रिश्ता तय होने के बाद 25 लाख रुपये की डिमांड की थी। अब दहेज मांगने व उसकी रिकवरी के लिए दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला 
29 सितंबर 2023 को पुलिस शिकायत में नारनौल निवासी एक महिला ने बताया कि नवंबर 2022 में गुरुग्राम निवासी एचसीएस अधिकारी कर्ण सिंह बागोरिया से बेटी की सगाई की थी। आरोप लगाया था कि एक दिन उसकी लड़की के ससुराल पक्ष की तरफ से फोन आया कि उन्हें 25 लाख रुपये की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो दहेज के रूप में रुपये देने हैं, वह अभी दे दो, जिससे लड़के के काम आ जाएंगे। महिला का कहना है कि उसके पास इसकी रिकाॅर्डिंग भी है।


महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि अब बीते दिनों लड़के का एसडीएम पद पर चयन हो गया है। इसके बाद उनके घर शादी की बात करने गए तो लड़के ने कहा कि उसे फाॅर्च्यूनर गाड़ी व 50 लाख रुपये चाहिए। महिला ने शिकायत में बताया कि एचसीएस की परीक्षा में पास होने के लिए लाखों रुपये दिए हैं। महिला का कहना है कि जो भी रुपये का लेनदेन किया था, उसकी उनके पास रिकाॅर्डिंग भी है। महिला ने पुलिस में 6 लोगों पर जान से मारने की धमकी देने, धोखाधड़ी, 25 लाख वापस दिलाने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed