फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana Police arrested fake RTA officers

हरियाणा: बोलेरो पर नीली बत्ती लगाकर बने नकली आरटीए अधिकारी, वाहन चालकों से की अवैध वसूली, पुलिस ने राजस्थान धरा

Wed, 23 Feb 2022 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 10:18 PM IST
सार

आरोपियों ने नकली आरटीए अधिकारी बनकर बोलेरो पर नीली बत्ती लगाकर 15 से 20 दिनों तक अवैध वसूली की। दो आरोपी राजस्थान के जयपुर से पकड़े गए  जबकी उनके दो-तीन अन्य साथियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Haryana Police arrested fake RTA officers
नकली आरटीए स्टाफ बनकर वसूली करते पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में नकली आरटीए अधिकारी बनकर फर्जी पर्ची काटकर वाहन चालकों से वसूली करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को सीआईए पुलिस टीम ने राजस्थान में जयपुर से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भूपेंद्र उर्फ बबलू निवासी नागोर, राजस्थान और धर्मेंद्र निवासी झज्जर, हरियाणा के रूप में हुई है। खास बात यह है कि कुछ दिनों से यह गिरोह जिले में बोलेरो गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था और नकली आरटीए अधिकारी बनकर ओवरलोड ट्रकों और अन्य वाहन चालकों को फर्जी पर्ची काटकर अवैध वसूली कर रहा था। यह खुलासा बुधवार को पुलिस उप अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से नारनौल से आकोदा के बीच रात के समय बोलेरो पर नीली बत्ती लगाकर नकली आरटीए स्टाफ ओवरलोड ट्रकों और अन्य वाहन चालकों की पर्ची काट कर उनसे वसूली कर रहा था। इसकी सूचना ट्रक चालकों ने आरटीए ऑफिस में दी थी। इसके बाद आरटीए अधिकारियों ने इसका पता लगाने का प्रयास किया तो उनको 3500 रुपये की काटी हुई नकली पर्ची मिली।
विज्ञापन


इसके बाद एमवीओ सुमन ने महेंद्रगढ़ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने सीआईए के निरीक्षक उमर मोहम्मद को आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। उमर मोहम्मद ने मुखबिर की सूचना पर राजस्थान के जयपुर से मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजस्थान में दे चुके हैं वारदात को अंजाम
पुलिस को अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी इससे पहले राजस्थान के बीकानेर और जयपुर जिले में भी इसी तरह की वारदात कर चुके हैं। वहां पर इनको गिरफ्तार भी किया जा चुका था। उप अधीक्षक ने बताया कि अभी इनके दो-तीन साथी और हैं, जिनका पता लगाया जा रहा है। वो भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इसके अलावा बोलेरो गाड़ी भी बरामद की जाएगी। पुलिस ने साढ़े तीन हजार रुपये तथा साढ़े आठ हजार रुपये की दो पर्चियां बरामद की हैं। 

नहीं काटी जाती मौके पर पर्ची
एवीओ सुमन यादव ने शिकायत में बताया कि आरटीए स्टाफ द्वारा मौके पर पर्ची नहीं काटी जाती है। वाहन चालक को कार्यालय बुलाकर ऑनलाइन पर्ची काटी जाती है। लेकिन नकली आरटीए स्टाफ बनकर फर्जी पर्ची काटकर अवैध वसूली करने वाले मौके पर ही हाथ से पर्ची काट रहे थे।  

वाहन चालक नहीं कर पाते विरोध
सुमन यादव ने बताया कि वाहन चालक आरटीए का स्टाफ समझकर विरोध नहीं कर पाते हैं। इस वजह से वो उनके चंगुल में फंस जाते हैं। नकली आरटीए के कारण सरकार को राजस्व के अलावा वाहन मालिकों को नुकसान हो रहा था।   


19 फरवरी को चकमा देकर भाग गए थे आरोपी
सुमन यादव ने एफआईआर में बताया कि 19 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे नारनौल में अटेली रोड पर इस प्रकार की अवैध वसूली की सूचना मिली तो आरटीए स्टाफ ने उनका पीछा किया पर वे चकमा देकर महेंद्रगढ़ से दूलोठ होते हुए राजस्थान की तरफ भाग गए थे। इस संबंध में 22 फरवरी को पुलिस में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed