Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana: Gangster Papla Gurjar gets life imprisonment in murder case

Haryana: गैंगस्टर पपला गुर्जर को उम्रकैद, हत्या के मामले में अदालत ने सुनाई सजा

Mon, 27 May 2024 06:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 May 2024 06:32 PM IST
सार

पपला गुरुग्राम जेल में बंद है, नारनौल जिला अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गैंगस्टर पपला पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। 

विज्ञापन
Haryana: Gangster Papla Gurjar gets life imprisonment in murder case
अदालत से विक्रम उर्फ पपला गुर्जर। नारनौल का न्यायालय। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा और राजस्थान के गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को श्रीराम हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। नारनौल की जिला अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीएन भारद्वाज ने सोमवार को यह फैसला सुनाया है। अदालत ने पपला गुर्जर पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


बिहारीपुर निवासी श्रीराम गुर्जर अपने नाती संदीप की हत्या का गवाह था। इस वजह से श्रीराम गुर्जर को अपनी जान का खतरा था। पुलिस की तरफ से श्रीराम की जान को खतरा होने की वजह से दो सुरक्षाकर्मी भी दिए गए थे। इसके बावजूद 15 नवंबर 2015 को हथियार बंद बदमाशों ने घर पर हमला कर श्रीराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इस मामले की नारनौल की जिला अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीएन भारद्वाज ने पपला गुर्जर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस समय पपला गुर्जर गुरुग्राम जेल में बंद है। इस मामले की सुनवाई भी वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
पपला गुर्जर ने खरोली निवासी संदीप की दिसंबर 2014 में नारनौल कोर्ट के सामने हत्या करवा दी थी। इस हत्याकांड में संदीप के नाना श्रीराम गवाह थे। इसके बाद संदीप की मां बिमला की 21 अगस्त 2015 को हत्या कर दी थी। गवाह बनने पर 15 नवंबर 2015 की रात श्रीराम गुर्जर की रात करीब 12 बजे कमरे का दरवाजा तोड़कर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed