फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire in Air in Ganiyar village of Ateli block of Narnaul

Narnaul: गणियार में घर में घुसकर हवाई फायरिंग, 50 हजार रुपये भी चुराए, लोगों ने एक आरोपी दबोचा

Fri, 04 Nov 2022 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अटेली/नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अटेली/नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 10:35 AM IST
सार

गणियार निवासी सदानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुवार को अपने बच्चों सहित मकान पर सो रहा था। उसका लड़का दीपू एवं अजय अपने अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। इस दौरान तीन गाड़ियों में सवार 15-16 आदमी लाठी-डंडा एवं पिस्टल लेकर आए।

विज्ञापन
Fire in Air in Ganiyar village of Ateli block of Narnaul
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अटेली खंड के गांव गणियार में गुरुवार रात 15 लोगों ने घर के अंदर घुस हवाई फायर किया। इसके अलावा 50 हजार रुपये चुराकर फरार हो गए है। इनमें से एक को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दो नामजद सहित 15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


गणियार निवासी सदानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुवार को अपने बच्चों सहित मकान पर सो रहा था। उसका लड़का दीपू एवं अजय अपने अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। इस दौरान तीन गाड़ियों में सवार 15-16 आदमी लाठी-डंडा एवं पिस्टल लेकर आए। उन्होंने घर का गेट तोड़ दिया। इसके बाद अंदर घुसकर गाली देने लगे तथा मकान शीशा, वाशिंग मशीन तथा कुर्सियां तोड़ दी। इस दौरान उन्होंने हवाई फायर भी किया। 
विज्ञापन


शोर सुनकर लोग वहां एकत्रित हो गए। इसके बाद उसके पर्स से 50 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। इनमें एक आरोपी राहुल को तो उन्होंने मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर दो नामजद सहित 15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इनमें एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।  - संतोष कुमार थाना प्रभारी, अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed