फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   dumper, car, driver, run, away, police, complanet

कार को टक्कर मारकर डंपर चालक फरार, पुलिस में शिकायत

Fri, 30 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बूढ़वाल के नजदीक वीरवार देर सायं को डंपर-कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन अंदर बैठे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़ित डॉ. रतिराम ने बताया कि पिछले साल बनेठी से कोटपूतली तबादला हो गया। दिनभर ड्यूटी देने के बाद देर शाम घर लौट रहा था। इसी दौरान करीब 8 बजे बूढ़वाल के पास सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर डंपर चालक फरार हो गया। कार में फंसे चालक डॉ. रतिराम ने अस्पताल में साथी चिकित्सकों को सूचना दी। उन्होंने क्रेन की मदद से कार को डंपर से अलग किया। दुर्घटना में पीड़ित की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त  हो गई। उन्होंने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed