फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   death of solder, family have no information

परिवार की महिलाओं को नहीं दी है वारदात की जानकारी

Fri, 25 Dec 2015 11:04 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Fri, 25 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन

गांव जासावास में सेना के जवान की मौत के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। मनोज और उसके साथी की फतेहपुरी सीकरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मनोज के पिता और कुछ अन्य परिजन फतेहपुर सीकरी के लिए शुक्रवार को रवाना हो गए थे। मनोज की मौत की जानकारी घर की महिलाओं को नहीं दी है। मनोज की हत्या की खबर वैसे तो पूरे गांव में फैल चुकी है लेकिन शव नहीं आने के  कारण घर पर किसी महिला को इसकी जानकारी नहीं दी है। कुछ ग्रामीण गांव के बाहर ही खड़े हैं जो परिवार तक किसी बाहरी व्यक्ति को जाने से रोक रहे हैं।

विज्ञापन


एक महीने की छुट्टी आया था
मनोज एक महीने की छुट्टी पर आया हुआ था। वह गांव में 13 दिसंबर को एक शादी में भी शरीक हुआ। मनोज की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। मनोज की पत्नी दिल्ली में गेस्ट टीचर है और वह दिल्ली में ही रहती हैं। मनोज की करीब 3 साल की बेटी है, जो दिल्ली में ही नर्सरी कक्षा मेें पढ़ती है।
विज्ञापन


परिवार का है सेना से रिश्ता
मनोज के पिता रामौतार सेना के लेफ्टिनेंट पद से सेवानिवृत्त हैं, वहीं मनोज का भाई सुखबीर भी सेना में है। ग्रामीणों ने बताया कि पहली भर्ती में ही मनोज का चयन हो गया था। समाचार लिखे जाने तक मनोज का शव गांव में नहीं लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed