फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   death, road accident, police

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत

Sat, 19 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 19 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे युवक की शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नागरिक अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव गोनेड़ा निवासी 23 वर्षीय महेश कुमार पुत्र रामशरण शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल से नारनौल किसी काम से आया था। अपना काम निपटाने के बाद वह देर सायं वह मोटरसाइकिल से अपने गांव वापस जा रहा था।
विज्ञापन


अभी वह नांगल चौधरी के पास गांव गादा के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही एक गाड़ी ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गाड़ी चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। वहीं टक्कर लगने के बाद महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने महेश कुमार को मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed