{"_id":"df4c4fda674bca7b3a10d5fa008ac4e3","slug":"death-from-poision-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक से एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कीटनाशक से एक की मौत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
गांव देवास के एक युवक की खेत में स्प्रे करते समय कीटनाशक दिमाग में चढ़ जाने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई सुरेंद्र कुमार उर्फ सुनील ने बताया कि उसका भाई अशोक खेत में मैथी में स्प्रे करने गया था। जब वह शाम को घर नहीं आया तो वह खेत में स्वयं गया तो देखा उसका भाई खेत के डोले पर बेहोश पड़ा था। परिजन अशोक को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए तो चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जब वे उसे रेवाड़ी ले जा रहे थे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन