फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dead Body of Young man found in Narnaul

नारनौल: क्षत-विक्षत स्थिति में मिला युवक का शव, छाती और मुंह पर हैं तेजधार हथियार के निशान

Tue, 12 Apr 2022 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Apr 2022 11:40 AM IST
सार

शव के पास से बीयर की तीन बोतलें भी बरामद की गई हैं। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा बीयर की बोतल से फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। मृतक ने सफेद टीशर्ट और काले रंग का लोअर पहना हुआ है।

विज्ञापन
Dead Body of Young man found in Narnaul
नारनौल में मिला शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नारनौल-महेंद्रगढ़ बाईपास पर स्थित सिंघाना चौक के पास मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक शव बरामद किया। जिसके चेहरे एवं छाती पर तेज हथियारों से वार किया हुआ था। उसके बायें हाथ पर मां-बेटे का टेटू बना हुआ था। पुलिस ने इसे ब्लाइंड मर्डर करार दिया है।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी चंद्र मोहन तथा डीएसपी नरेंद्र सागवान ने मौका मुआयना किया तथा पुलिस कर्मचारियों को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नारनौल-महेंद्रगढ़ बाईपास पर स्थित सिंघाना चौक के पास राहगीरों ने शव देखा। सूचना पाकर मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे शहरी थाना प्रभारी ने मुआयना किया। मृतक की छाती से लेकर चेहरे तक कई वार किए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके चेहरे को तेजधार हथियार से इतना काटा हुआ ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस का मानना है कि अज्ञात आरोपी दूसरे स्थान पर इसकी तेजधार हथियार से निर्मम हत्या की है और शव को कार में डालकर यहां फेंक कर गए हैं।  

मौके पर मिली बीयर की खाली तीन बोतलें
मौके पर शव की कुछ दूरी पर बीयर की खाली तीन बोतलें मिली हैं। मौके पर पहुंचे फ्रिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट अमित कुमार ने खाली बीयर की बोतलों से फिंगर प्रिंटस उठाए। पुलिस ने खून से सनी मिट्टी के भी सैंपल लिए हैं। 

मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त
मृतक के बाएं हाथ पर मां बेटे का टेटू बना हुआ है जिसके नीचे मां शब्द लिखा है। उसे नीचे अंग्रेजी में मोहित/रोहित लिखा हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन दो अक्षर मिटे होने की वजह से नाम क्लीयर नहीं हो रहा। उसने सफेद रंग की टी-शर्ट तथा काले रंग का लोवर पहना हुआ था। 

 
सिंघाना चौक पर सुबह शव बरामद हुआ था। उसकी किसी ने तेजधार से निर्मम हत्या की है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है। पुलिस ने महाबीर चौकी इंचार्ज गोविंद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed