फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dead Body of woman Found in House in Narnaul of Haryana

नारनौल: किराये पर रह रही महिला का मकान में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, पति फरार, मोबाइल बंद

Tue, 29 Mar 2022 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Mar 2022 10:56 PM IST
सार

महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले। वहीं पति का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर महिला के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका छह महीने से गांव सुरानी में पति के साथ किराये के मकान में रह रही थी।

विज्ञापन
Dead Body of woman Found in House in Narnaul of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नारनौल के गांव सुरानी में एक बंद मकान से मंगलवार को महिला का शव बरामद हुआ। महिला के सिर पर चोट के निशान थे और उसके शरीर से खून निकला हुआ था। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव सुरानी निवासी मान सिंह ने बताया कि 45 वर्षीय सुमन अपने पति संतोष निवासी गांव बिदौली, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश उसके पुराने मकान में छह महीने से किराये पर रह रही थी। दोनों पति-पत्नी यहां पर मजदूरी करते थे। मान सिंह ने बताया कि वह मंगलवार सुबह किराया लेने के लिए संतोष के पास गया तो मकान बंद था, लेकिन जब उसने दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया।
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो चौक (लॉबी) में चारपाई पर सुमन मृत पड़ी थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर सुमन के पति संतोष कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से लापता है महिला का पति 
पुलिस ने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि महिला के सिर में चोट मारकर हत्या की गई है। मृतका का पति शराब पीने का आदी है और वह तीन दिन से लापता है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने बताया कि यह हत्या लगभग तीन दिन पहले की गई है। 

 

गांव सुरानी में किराये पर रहने वाली सुमन का उसके कमरे से शव बरामद हुआ है। मकान मालिक के बयान पर महिला के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के लिए महिला का शव शवगृह में रखवा दिया है। -मनीष कुमार, सदर थाना प्रभारी, नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed