{"_id":"583dc5194f1c1be665de5be2","slug":"contractor-goverment-work-crime-case-cd","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार पर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार पर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पुलिस ने पंचायत विभाग के जेई की शिकायत पर एक ठेकेदार के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
पंचायत विभाग के जेई राजपाल रंगा ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह 21 नवंबर को विभाग के एसडीओ रतनलाल के साथ सरकारी काम के लिए निरीक्षण के लिए जा रहे थे कि बीडीपीओ कार्यालय के गेट पर गांव बिहाली निवासी राजपाल ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जेई की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ठेकेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
वहीं दूसरी ओर गांव बिहाली निवासी राजपाल का कहना है कि वह विभाग में ठेके का काम करता है जिसकी राशि जेई ने उसे नहीं दी। राशि के मामले को लेकर वह कई दिनों से उच्चाधिकारियों के पास चक्कर लगा रहा था। राजपाल का कहना है कि विभाग के जेई विभाग में आने वाली सरकारी सीमेंट को उठवाता था, जिसकी सीडी बनाई हुई थी। उस सीडी को एसडीओ को देनी थी, लेकिन एसडीओ ने इसकी सूचना जेई को दे दी। सीडी के साक्ष्य मिटाने के लिए जेई ने उसको साइड मारकर मारपीट की तथा सीडी को छीन लिया। पुलिस दोनों पहलुओं की जांच करते हुए कार्रवाई में जुटी है।