{"_id":"586e8e014f1c1bdd69159d58","slug":"civil-hospital-bike-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल प्रांगण में बाइक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नागरिक अस्पताल प्रांगण में बाइक चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारी की अस्पताल प्रांगण से बुधवार को अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। चोरी की वारदात अस्पताल परिसर के वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नागरिक अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर तैनात मिश्रवाड़ा निवासी नवीन वशिष्ठ ने बताया कि गत 31 दिसंबर को प्रतिदिन की भांति ड्यूटी पर आया था। वह अपनी हीरो स्पेलंडर बाइक को एसएनसीयू वार्ड के सामने खड़ी कर कार्य पर चला गया। किसी कार्य से जब वह अस्पताल से बाहर आया तो देखा की उसकी बाइक गायब है। इसपर नवीन ने अपने स्तर पर विभिन्न स्थानों पर तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली। इसके बाद नवीन ने एसएनसीयू वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज देखी तो उसको पता चला कि बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इस पर नवीन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन चोरों का छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।