फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CIA Narnaul arrested the accused for selling illegal weapons

नारनौल CIA टीम को कामयाबी: अवैध हथियार बनाकर बेचने का आरोपी काबू, बरामद किए दस कट्टे

Sat, 16 Jul 2022 10:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 10:53 PM IST
सार

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से दस कट्टे बरामद किए। मामले में अब तक पुलिस द्वारा 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 31 अवैध हथियार और 8 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
CIA Narnaul arrested the accused for selling illegal weapons
CIA नारनौल पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा की नारनौल सीआईए की टीम ने अवैध हथियार बनाकर बेचने के एक आरोपी असरु निवासी हथिया, बरसाना जिला मथुरा यूपी को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से 10 कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए नारनौल की टीम ने 28 फरवरी को थाना सदर नारनौल के क्षेत्र से हनुमान उर्फ कालिया को अवैध हथियार 1 देसी डोगा, 1 रिवॉल्वर और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

 

पूछताछ में उसने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपित समीन उर्फ समीर वासी झिमरावत थाना पिंगावा मेवात के बारे में बताया था जिसे 1 मार्च को मेवात क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उसके पास से देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए थे। उसने बताया था कि वह हाजी हनीफ वासी हथियाका हाल नंगला थाना बरसाना जिला मथुरा से अवैध हथियार लाकर बेचता था।

विज्ञापन

 

मामले में सीआईए नारनौल की टीम ने 16 मई को यूपी क्षेत्र से अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में टीम ने 10 देसी कट्टे और 1 देसी डोगा बरामद किया था, इसके साथ ही पुलिस ने आरोपित से अवैध हथियार बनाने का सामान भी बरामद किया था। पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर खेतों में कच्ची नालियों में बैठकर अवैध हथियार बनाते थे और करीब 3-4 हजार रुपये में बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी से पूछताछ में उसने अपने साथी ताहिर वासी हथियाका हाल नंगला थाना बरसाना जिला मथुरा यूपी के बारे में बतलाया था। टीम ने आरोपी ताहिर को यूपी के नंगला उटावड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी ताहिर के पास से 7 देसी कट्टे और अवैध हथियार बनाने के औजार भारी मात्रा में बरामद किए थे।

 

इस मामले में अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले गिरोह के एक ओर सदस्य असरू को सीआईए नारनौल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया और न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से 10 अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं।

 

पुलिस द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 31 अवैध हथियार और 8 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed