फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   chilly powder, robbery

आंखों में मिर्च डाल डेंटिस्ट से लूट

Sun, 29 Nov 2015 11:55 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Sun, 29 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन

गांव सेका में मुख्य मार्ग पर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक डेंटिस्ट की गाड़ी के आगे वाहन खड़ा कर उसकी आंखों में मिर्च डाल 3.70 लाख रुपये लूट लिए। दंत चिकित्सक अपनी कार से नांगल चौधरी से अटेली पैसे लेकर किसी काम के लिए जा रहा था। वारदात की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। डीएसपी हेडक्वार्टर ने थाने में पहुंच पीड़ित से वारदात की जानकारी ली।

विज्ञापन


गांव खोड़ निवासी डेंटिस्ट डा. जयनारायण सिंह का नांगल चौधरी में क्लीनिक है। रविवार दोपहर 11:30 बजे वह नांगल चौधरी से अपनी गाड़ी में अटेली जा रहे थे। चिकित्सक के मुताबिक गाड़ी में 3.70 लाख रुपये की राशि गाड़ी में रखी थी और वह अपने गांव खोड़ जाने के लिए निकला था। चिकित्सक के मुताबिक उसने यह राशि ड्राइवर साइड के दरवाजे में बने एक खाली स्थान पर नीचे थैली में रखी थी।
विज्ञापन


11:30 बजे वह गांव सेका के पास पहुंचा तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार उसकी गाड़ी के आगे लगाकर रोक ली। गाड़ी में कई लोग सवार थे। उनमें से दो अनजान चेहरे वाले उतरे और खिड़की खोलने की बात कही। वह कुछ समझ नहीं पाया और खिड़की खोल  दी। खिड़की खुलते ही एक व्यक्ति ने उसके पेट में जोर से मुक्का मारा और दूसरे ने आंख में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। आंखों में मिर्च लगने पर वह दर्द से चिल्लाया। उसी समय खिड़की में बने एक खाने में प्लास्टिक की थैली में रखी 3.70 लाख रुपये की रकम लेकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस
चिकित्सक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वीटी पर पुलिस दौड़ी और चारों तरफ नाकेबंदी कर दी। कंट्रोल रूम से लूट की वीटी की गई। वहीं सदर पुलिस थाना नारनौल के एसएचओ शिव कुमार भी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस-पास लोगों से बातचीत की और पीड़ित चिकित्सक और उसकी सफारी गाड़ी को पुलिस थाना में लेकर आए। सदर एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे थे। पीड़ित से घटना का पूरा ब्योरा लिखित में लिया है। वारदात पर प्रथम दृष्टि संदेह है। दंत चिकित्सक का मेडिकल करवाएंगे, ताकि घटना के दौरान आंखों में डाली मिर्च का पता चल सके। अभी जांच चल रही है। वारदात में कितनी सच्चाई है यह जांच की विषय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed