फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bus driver, bribe,crime,police, narnaul

बस चालक को रिश्वत लेते दबोचा

Wed, 26 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 26 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
bus driver, bribe,crime,police, narnaul
घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विजिलेंस नारनौल की टीम ने महेंगढ़ बस स्टेंड पर स्थित चालक प्रशिक्षण स्कूल के एक ड्राइवर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ने टीम ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करवाया है।विवेकानंद पुत्र महेंद्र सिंह ने निवासी पृथ्वी पुरा ने नारनौल विजिलेंस को लिखित में शिकायत दी थी कि चालक हरिसिंह सर्टिफिकेट जारी करने के लिए 6000 रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह उसे 2000 रुपये दे चुका है अभी भी 1000 रुपये की मांग कर रहा है। उसके बाद विजिलेंस विभाग से निरीक्षक ओमप्रकाश भारद्वाज ने एक टीम का गठन किया जिसमें फूड आपूर्ति अधिकारी संजीत सिंह राणा, उप निरीक्षण विजयपाल सहित सात सदस्यों की टीम बनाई उसके बाद शिकायतकर्ता को हस्ताक्षर किए दो पांच-पांच सौ रुपये के नोट आरोपी ड्राइवर हरि सिंह को देने के लिए कहा।
विज्ञापन


जैसे ही उसने अंदर जाकर हरि सिंह को एक हजार रुपये दिए उसी दौरान विजिलेंस ने छापामारी कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम उसे अपने साथ नारनौल ले गई जहां पर उन्होंने पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि एक वर्ष बाद ही हरि सिंह को सेवा निवृत्त होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3000 रुपये में तय हुई थी डील
विजिलेंस टीम सदस्य संजीत राणा ने बताया कि 24 अगस्त को हैवी लाइसेंस का प्रशिक्षण खत्म हो गया था। उसके सात से दस दिन बाद पास होने पर सर्टिफिकेट जारी होनी थी। इसके लिए चालक ने विवेकानंद को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था और उससे 6 हजार रुपये की मांग की थी। दोनों की डील 3000 रुपये में तय हुई। 2000 रुपये वह पहले ही दे चुका था। एक हजार रुपये के लिए वह बार-बार चक्कर कटवा रहा था।  


वर्जन:
टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करवा दिया। उसका मंगलवार की सायं को मेेडिकल करवा दिया गया है, बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
-ओमप्रकाश, निरीक्षक, विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed