फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bogas, milk, ghee, factory, police, arest

नकली दूध और घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 09 Oct 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
bogas, milk, ghee, factory, police, arest
नकली दूध की फैक्टरी पकड़ी
नांगल चौधरी (नारनौल)। पुलिस ने गांव नेहरू नगर में चल रही नकली दूध, घी, खोया बनाने की फैक्ट्री पर शुक्रवार रात को छापा मारा। छापामारी के दौरान भारी मात्रा में नकली उत्पाद बरामद किया है। एसपी हामिद अख्तर और डीएसपी राजेश की अगुवाई में की गई छापामारी में पांच आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया है। वहीं एक मास्टर माइंड फरार है। इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस को नेहरूनगर में नकली दूध तैयार करने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद इसकी रैकी कराई गई। पूरे सबूत एकत्र होने तथा सूचना सही पाये जाने पर एसपी हामिद अख्तर ने डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमार टीम गठित की। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के डीप्टी सीएमओ डॉ. बिश्नोई अटैच किए गए। छापेमारी को सफलता पूर्वक अंजाम देने के मकसद से शिकायत सार्वजनिक नहीं की गई। गांव पहुंचने पर टीम को निर्धारित जगह की  लोकेशन दी गई। करीब 6.30 बजे फैक्ट्री की घेराबंदी गई। इस दौरान संदीप पुत्र रामजीलाल, रितेश पुत्र अशोक कुमार, विकाश पुत्र मुकेश कुमार, कृष्ण  पुत्र बुधराम समेत पांच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। फैक्ट्री  मालिक घेराबंदी को तोड़कर भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन


करीब चार साल से चल रहा गोरखधंधा
नेहरूनगर गांव से बाहर स्थित फैक्ट्री में पिछले चार साल से मिलावटखोरी का व्यवसाय हो रहा है। संचालक विभिन्न गांवों स्थापित  डेयरियों से दूध खरीदते हैं। दीपावली के अवसर पर खोवा की डिमांड बढ़ गई। इसकी पूर्ति के लिए मिलावटखोरी बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ  डॉक्टर बिश्नोई ने नकली उत्पादों के सैंपल भरे हैं। गुणवत्ता जांच के लिए  लेबोरेट्री में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों कोर्ट में पेश, चार को भेजा जेल
इधर  पुलिस ने पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां चार को नसीबपुर जेल  भेज दिया। एक आरोपी संदीप कुमार पुलिस रिमांड पर है। जिससे मिलावटखोरी के  अन्य राज मिलने की संभावना है।

बरामद हुई नकली सामाग्री
नकली दूध,  घी व खोवा बनाने वाली फैक्ट्री में दो पिकअप, 17 कैन दूध, चार ड्रम केमिकल,  10 रई, 50 खाली ड्रम, 10 ड्रम तेल, 22 बैग पाउडर, 13 छोटे कैन, 9 पीपे  रिफाइंड, पनीर बनाने का पाउडर मिला है।

रोज 900 लीटर नकली दूध होता है तैयार
रोजाना  900 लीटर नकली दूध यहां तैयार होता है। एसपी हामिद अख्तर ने बताया कि  पूछताछ के दौरान पांच आरोपियों ने बताया कि फैक्ट्री में रोजाना करीब  900 लीटर नकली दूध तैयार होता है। यह अवैध धंधा पिछले चार-पांच साल से हो  रहा है। हैकरटेज डेयरी कनीना, अमूल दूध डेयरी कनीना को सप्लाई होता है।  सुरक्षित सप्लाई के लिए 30 हजार मासिक किराए पर पिकअप ले रखी है।

मक्खन निकालने के लिए चलती हैं रई
आरोपियों ने बताया कि शादी समारोह में देशी घी की डिमांड रहती है। इसकी पूर्ति के लिए पाउडर व केमिकल से अलूना मक्खन तैयार किया जाता है। यह दिखने में सफेद व आकर्षक लगता है। लेकिन शरीर में पहुंचकर लीवर, आंत, किडनी आदि अंगों को  प्रभावित करता है।

गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू
थाना प्रभारी  शफीउद्दीन ने बताया कि एसपी हामिद अख्तर, डीएसपी राजेश कुमार की अगुवाई में  नकली दूध की फैक्ट्री पर छापा मारा गया है। पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके,  एक मास्टर माइंड फरार है। जिसकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया  कि दीपावली के पर्व पर मिलावटखोरी की संभावना बढ़ गई।


सख्त कार्रवाई करे प्रशासन
ग्रामीणों  ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों ने थोड़े पैसों के लालच में जनता के  स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया है। आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन को सख्त  कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि अन्य मिलावटखोरों को कड़ा संदेश मिल सके।  उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से नियमित छापेमारी करने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed