फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bodies of Mother Daughter found hanging in Mahendragarh

Mahendragarh: पेड़ों से लटके मिले महिला और छह माह की बेटी के शव, ग्रामीणों ने जताई ये आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 16 Jul 2022 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 11:50 AM IST
सार

पुलिस जांच में खुलासा हो पाएगा कि महिला ने बेटी को फंदे से लटका स्वयं आत्महत्या की है या फिर किसी अन्य द्वारा हत्या कर शवों को पेड़ों पर लटकाया गया है।

विज्ञापन
Bodies of Mother Daughter found hanging in Mahendragarh
मां-बेटी के शव मिलने के बाद मौके पर जमा लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

महेंद्रगढ़ के गांव सीगड़ी राजपूत में शनिवार की सुबह मां-बेटी के शव पेड़ों से लटकते देख सनसनी फैल गई। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ पर 24 वर्षीय प्रीति और दूसरे पेड़ पर उसकी आठ माह की बेटी मुस्कान की लाश चुन्नी के सहारे लटकते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतरवाकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भेजा। मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत पति, ससुर, जेठ तथा जेठानियों पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों पेड़ पांच सौ मीटर की दूरी पर हैं।

विज्ञापन

 

पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर दो महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मृतका प्रीति के पिता उत्तर प्रदेश के गांव जरतौली थाना टप्पल, अलीगढ़ निवासी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2015 में प्रीति की शादी गांव सीगड़ी निवासी सरजीत के साथ की थी।

विज्ञापन

 

शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद से ही प्रीति का पति, ससुर, जेठ व जेठानियों ने चार लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हाल ही में उन्होंने 50 हजार रुपये भी दिए थे लेकिन ससुराली लगातार उसकी बेटी को प्रताड़ित करते रहे। शुक्रवार रात के समय ससुरालियों ने  उसकी बेटी प्रीति और उसकी आठ माह की बेटी मुस्कान की हत्या कर दी और शवों को पेड़ों से लटका दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर महिला के पति सरजीत, ससुर रघुवीर सिंह, जेठ सतीश व बब्बू तथा दो महिलाओं के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार महिला रात के समय से ही घर से लापता थी।

 

सुबह जब लोगों खेतों में गए तो पहले आठ माह की मुस्कान का शव पेड़ से लटका देख 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मृतका के पिता की शिकायत पर छह नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।  


 
मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर छह नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच की जाएगी जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- उप निरीक्षक रविंद्र, सदर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed