फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   batry, thief, gang, one, arest, rimand, three, victim

बैट्री चोर गैंग एक और सदस्य गिरफ्तार

Sun, 29 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
batry, thief, gang, one, arest, rimand, three, victim
बैट्री चोर गैंग का एक सदस्य काबू
स्थानीय सीआईए पुलिस ने शनिवार रात को एक बैट्री चोर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उक्त बैट्री चोर ने सिंघाना रोड स्थित श्री बाला जी बैट्री नाम की दुकान से बैट्रियां चुराई थी।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने राजस्थान के थाना पचेरी के अंतर्गत पड़ने वाले गांव भालोठ निवासी सतबीर पुत्र शेर सिंह वासी को बहरोड़ से गिरफ्तार किया। उसको रविवार को न्यायालय नारनौल में पेश किया गया। पुलिस की मांग पर न्यायाधीश ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर दिया था। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 18 दिसंबर की रात्रि को सिंघाना रोड पर श्री बालाजी बैटरी की दुकान का सतबीर और इसके एक अन्य साथी भौमराज रात को दुकान से बैटरी चोरी कर पिकअप में भरकर ले गए थे। पीड़ित रमेश की शिकायत पर थाना शहर नारनौल में आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। चोरी को लेकर शहर के व्यापारी भी पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर से मिले थे। जल्द ही चोर को पकड़े की मांग की थी।
विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने यह केस सीआईए नारनौल के सुपुर्द किया। तभी से सीआईए इस आरोपी को पकड़ने के लिए निरंतर कई दिन से छापामारी कर रही थी। हर बार आरोपी बचकर निकल जाता था। शनिवार को पुलिस को आरोपी और उसका एक साथी बहरोड़ नगर पालिका के पास होने की सूचना मिली। सूचना पाकर सीआईए पुलिस तुरंत बहरोड़ पहुंची और आरोपी सतबीर को पकड़ने में कामयाब हासिल की। सतबीर का एक अन्य साथी राजस्थान के गांव दातल निवासी भौमराज फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने ऐसे दिया चोरी की घटना को अंजाम
पुलिस पूछताछ में पता चला कि 18 दिसंबर को सतबीर और उसका साथी भोम राज पिकअप में सिंघाना रोड नारनौल पर मौजूद थे। रविवार होने के कारण ज्यादातर दुकानें बंद थीं। शाम 8 बजे के करीब उन्होंने पिकअप श्री बालाजी दुकान के आगे लगाकर ताला तोड़ा। इसके बाद शटर उठाकर लाइट जलाई। चोरी करने का शक ना हो, इसमें लिए पिकअप में बैटरी रखकर दुकान का शटर नीचे करके फरार हो गए। इसके अलावा उसने और उसके साथी ने 11 जनवरी को नांगल चौधरी में भी दुकान का ताला तोड़कर मोटर और तार चोरी किया था। इन आरोपियों ने राजस्थान के कई शहरों में बैटरी चोरी करनी कबूली है। इस आरोपी को पकड़ने वाली टीम में इंचार्ज सीआईए गुलाब सिंह, एएसआई कपूर सिंह, एएसआई अनिल कुमार, एएचसी प्रदीप, एचसी योगेश, सिपाही सुशील, पवन एवं ड्राईवर ऋषि प्रकाश शामिल थे।
 
बैटरी चोरी के आरोपी ने तीन नाम की और उजागर
महेंद्रगढ़। पुलिस स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ ने बैटरी चोरी के मामले में आरोपी नगर वासी नांगल सिरोही से तीन दिन के रिमांड में तीन नाम समेत चार चोरियां उजागर हुई हैं। इन चोरियों में दो महेंद्रगढ़ और दो राजस्थान की बताई जाती हैं। स्पेशल स्टाफ शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है।  स्पेशल स्टाफ तीन दिन के रिमांड लेने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करेगा।

सीआईए इंचार्ज रामस्वरूप ने बताया कि आरोपी नगर के साथ विभिन्न चोरियों में उसी के गांव नांगल सिरोही के दो लोग और नगर के रिश्ते में मामा लगने वाले भौमराज उर्फ भौमा निवासी परागपुरा जिला जयपुर भी उनके साथ था। इन चारों ने मिलकर दो चोरियां महेंद्रगढ़ और दो चोरियां राजस्थान में की हैं। बैटरी एवं लोहे लंगड़े की ही चोरी करते थे। उस माल को एनएच-8 पर शाहपुरा के पास किसी खोखे पर बेचते थे। चारों मिलकर तीन माह में चार चोरियों को अंजाम दे चुके हैं। महेंद्रगढ़ में एक चोरी पेट्रोल पंप के पास बैटरी की दुुकान से और दूसरी सतनाली चौक के पास दुकान से की थी। उन्होंने बताया कि भौमराज के राजस्थान के किसी अन्य गिरोह के साथ तार जुड़े होने की संभावना है। भौमराज के खिलाफ राजस्थान के थानों पर चोरी, लूटपाट की घटना और डकैती के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed