फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Auto rider woman gold chain stolen in Narnaul, one accused arrested along with 166.5 grams of ganja

Narnaul: आटो सवार महिला की 25 ग्राम सोने की चैन चोरी, 166.5 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Jun 2023 11:56 AM IST
सार

नारनौल में बाजार में सामान खरीदकर आटो में सवार होकर अपने गांव जा रही महिला की सोने की चैन चोरी हो गई। पीड़ित महिला के साथ दो अन्य महिलाएं भी सवार थी, जो घटना के बाद फरार हो गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Auto rider woman gold chain stolen in Narnaul, one accused arrested along with 166.5 grams of ganja
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आए दिन चोरी की वारदात हो रही है। वहीं नशीला पदार्थ भी बरामद हो रहा है। दो दिन पहले ही आठ आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से नशीला पदार्थ सहित गिरफ्तार भी किया था।

विज्ञापन


महिला की सोने की चैन चोरी, केस दर्ज
बाजार में सामान खरीदकर आटो में सवार होकर अपने गांव जा रही महिला की सोने की चैन चोरी हो गई। पीड़ित महिला के साथ दो अन्य महिलाएं भी सवार थी, जो घटना के बाद फरार हो गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बास किरारोद निवासी मधु ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह शुक्रवार को नारनौल बाजार में सामान खरीदने के लिए आई थी।
विज्ञापन


अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज
बाजार से आते समय महेन्द्रगढ़ रोड पर कोर्ट के सामने बीकानेरी मिष्ठान भण्डार पर आकर रुकी और सामान लिया। उसके बाद उसने फोन पे किया। इस दौरान उसे पता चला कि उसकी 25 ग्राम की सोने की चैन खुली हुई है। उसने चैन को अपने पर्स में डाल दी। इस दौरान दो औरत जिन्होंने मुंह दुपट्टे से बांधा हुआ था, उन्होंने उसका पीछा किया। जब वह आटो में बैठी तो उनमें से एक औरत उसके साथ बैइ गई और दूसरी बाहर ही खड़ी रही। इस दौरान साथ बैठी औरत ने चैन चोरी कर ली और ऑटो से उतर गई। जो औरत उसका इंतजार कर रही थी, वह उसके साथ चली गई। जब उसने पर्स संभाला तो चैन गायब थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबर चौक के पास गांजा सहित एक गिरफ्तार
लेबर चौक के पास से पुलिस ने गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 166.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कैलाश नगर निवासी राकेश लेबर चौक के पास मोटरसाइकिल पर गांजा बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद हुआ। उसका वजन करने पर वह 166.5 ग्राम निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed