{"_id":"8bed0bf7488cbe60777a303822628623","slug":"auto-reversing-driver-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो पलटने से चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। निजामपुर रोड स्थित एमएएसडी स्कूल के सामने शनिवार सुबह आटो पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वहीं इस हादसे के कारण अधिकांश आटो संचालकों ने आटो नहीं चलाए। इसके कारण शहर के लोगों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
करीब 38 वर्षीय सत्यनारायण पुत्र तोताराम वासी माली टिब्बा सुबह करीब साढ़े दस बजे नारनौल के बस स्टैंड से वाया निजामपुर होते हुए सुभाष स्टेडियम के पास कालोनी में बने अपने आवास पर जा रहा था। जब वह एमएएसडी स्कूल के सामने से गुजर रहा था, तब एक गाय अचानक आटो के आगे आई गई। इससे आटो पलट गया। इसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे की कार्रवाई अंजाम देने उपरांत चिकित्सकों से शव का पोस्टमार्टम कराया तथा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक तीन बेटियों एवं एक बेटे का पिता था।