{"_id":"5b2fecb04f1c1bc5628b6e8a","slug":"91529867440-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
गांव बुुचावास रेलवे फाटक के पास एक महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राथमिक जांच में पुलिस महिला के पति पर ही हत्या का शक जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह भिजवा दिया है। साथ ही मामले में पूछताछ के लिए जीआरपी ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार मूलरूप से किशनगढ़, जिला अजमेर राजस्थान निवासी किरण और उसका पति राधेश्याम गत पांच-छह दिन से अपनी तीन साल की बेटी के साथ बुचावास फाटक के पास रह रहे थे। राधेश्याम कबाड़ी और थैली चुगने का कार्य करता है। रविवार की शाम पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसके चलते राधेश्याम ने अपनी पत्नी पर नुकीली वस्तु से कान के पास हमला कर दिया। इससे किरण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास मृतका की तीन साल की बेटी सोती मिली और नशे में धुत पति पास बैठा मिला। मामला जीरआरपी क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने उन्हें सूचित किया। सूचना पाकर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतका के पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
वर्जन
बुचावास रेलवे फाटक के पास महिला के मर्डर केस की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में उसके पति पर हत्या करने का शक है। अंदेशा जताया जा रहा है कि कहासुनी के चलते राधेश्याम ने अपनी पत्नी की हत्या की है। राधेश्याम को पुलिस ने जिस समय शव के पास से हिरासत में लिया, उस समय वह नशे में धुत था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- बाबुलाल, जीआरपी चौकी इंचार्ज, महेंद्रगढ़।