फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   घर में घुस कर कनपटी पर पिस्टल तान कर बोला फोन करो-फोन करो

घर में घुस कर कनपटी पर पिस्टल तान कर बोला फोन करो-फोन करो

Tue, 19 Mar 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
घर में घुस कर कनपटी पर पिस्टल तान कर बोला फोन करो-फोन करो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव देवास में घर में घुस कर लड़की की कनपटी पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। लड़की के पिता बाबूलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को सुबह सब्जी लेने के लिए महेंद्रगढ़ आया हुआ था।
उसकी पत्नी और बेटी घर के अंदर काम कर रही थी। इस दौरान गांव का ही निवासी पवन उनके घर में घुस आया। उसका साथी सतीश बाहर खड़ा हुआ था। पवन ने लड़की की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। बाहर खड़े सतीश के हाथ में भी एक पिस्टल थी तथा मोबाइल पर बात कर रहा था। इतनी देर में जब वह घर पहुंचा तो सतीश उसे देखकर बाइक लेकर भाग गया। जैैसे उसने घर के अंदर कदम रखा तो लड़की के चिल्लाने की आवाज आई। उसने तुरंत पवन को पीछे से पकड़ लिया। उसकी पत्नी एवं लड़की ने पकड़ने का प्रयास किया तो उनसे मारपीट की। धक्का मुक्की के चक्कर में उसकी पिस्टल नीचे गिर गई। तब तक उसके परिवार के अन्य लोग भी घर के अंदर आ गए और उसको पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको सौंप दिया और असलहा भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सतीश भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


बाबूलाल ने बताया कि आरोपी घर के अंदर लूट के इरादे से घुसे थे। उसकी लड़की का तलाक दो-तीन दिन पहले हुआ था। जब तलाक का हिसाब किया तो उसके पैसे लगभग दो लाख रुपये घर के अंदर रखे हुए थे। लड़की की कनपटी पर पिस्टल लगाकर फोन करो-फोन करो बोल रहा था। वह किसे फोन करवाना चाहता था। यह नहीं पता। उसने बताया कि निश्चित रूप से वह लूट के इरादे से घुसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed