फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भेजे जेल,अब 13 को नारनौल स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भेजे जेल,अब 13 को नारनौल स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई

Sat, 02 Feb 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भेजे जेल,अब 13 को नारनौल स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बीए की छात्रा को अगवा कर होटल में दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी सचिन को एसडीजेएम निमित कुमार की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक आरोपी संदीप पहले ही जेल जा चुके हैं।

अब इनकी अगली सुनवाई 13 फरवरी को स्पेशल कोर्ट नारनौल में होगी। पुलिस ने यह मामला सात दिन में ही ट्रेस कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गांव डालनवास से गिरफ्तार किया था। दूसरे आरोपी सचिन को दिल्ली से गिरफ्तार किया। बीए प्रथम वर्ष की नाबालिग छात्रा 24 जनवरी को महेंद्रगढ़ राजकीय कॉलेज से अपने घर लौटते हुए लापता हो गई थी। 26 जनवरी को कादमा गांव के पास नाबालिग छात्रा बरामद हुई थी। छात्रा के बयान पर दो युवकों पर अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। बाद में आरोपियों पर एससी- एसटी की धाराएं भी जोड़ दी गई थी। पुलिस ने छात्रा को साथ लेकर होटल की निशानदेही कराई थी। इसके बाद आरोपियों को भी होटल में ले जाया गया था।
विज्ञापन


मामले में आरोपी सचिन को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यासिक हिरासत में भेज दिया है। अगली सुनवाई 13 फरवरी को स्पेशल कोर्ट नारनौल में होगी।
-राजेंद्र कौशल, थाना प्रभारी सतनाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed