{"_id":"5bb66b8e867a55294e632393","slug":"81538681742-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिंग मशीन मालिक की कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोरिंग मशीन मालिक की कार की टक्कर से मौत
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव पालड़ी पनिहार के पास बुधवार रात को एक कार चालक ने बोरिंग मशीन मालिक को टक्कर मार दी। हादसे में मशीन मालिक जगदेव सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव लावन निवासी 40 वर्षीय जगदेव बुधवार रात करीब साढे़ 9 बजे बोरिंग मशीन पर कार्य करके पैदल अपने गांव जा रहा था। पालड़ी पनिहारा के पास तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल जगदेव को उप-नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई महेंद्र ने बताया कि जगदेव को सफेद रंग की कार ने टक्कर मारी थी। जिसका नंबर भी पुलिस को दे दिया है। पुलिस ने महेंद्र के बयान पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेंद्र ने बताया कि जगदेव सिंह के दो बेटे हैं।