फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रोडवेज और स्कूल बस आपस में टकराई, 20 से अधिक बच्चे घायल

रोडवेज और स्कूल बस आपस में टकराई, 20 से अधिक बच्चे घायल

Wed, 05 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज और स्कूल बस आपस में टकराई, 20 से अधिक बच्चे घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग पर मंगलवार सायं करीब तीन बजे गोकलपुर के पास एक निजी स्कूल बस व हरियाणा रोडवेज की बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में 20 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद स्कूल बस के चालक-परिचालक घायल बच्चों को संभालने की बजाए मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घायल बच्चों को उपचार के लिए अटेली के सामान्य अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया। वहीं, हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार अटेली के गांव बौचड़िया स्थित श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल की बस छुट्टी के उपरांत विद्यार्थियों को छोड़ने चंदपुरा की ओर जा रही थी। स्कूल बस के ड्राइवर ने बिना कोई संकेत दिए बस मुख्य सड़क से अचानक कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दी। जिससे नारनौल से रेवाड़ी की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस और स्कूली बस की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार बच्चे चिल्लाने लगे। वहीं, बस पलटते ही उसके चालक-परिचालक बच्चों की देखरेख करने की बजाए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायल बच्चों को उपचार के लिए अपने वाहनों और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल राजस्थान के गांव विजय नगर निवासी दक्ष और पुष्पेंद्र को अटेली के चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य बच्चे अटेली के सामान्य अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बच्चे हुए घायल
घायल बच्चों में गणियार के हिमांशु, सपना, ललित, कार्तिक, रिया, निशांत, सुहल, नरेंद्र, बरोहित, कविराज, वर्षा, प्रदीप, मंजीत, अल्का, रवि तथा अटेली बेगपुर के धीरज, पुनीत, किशकिश, संजना व बजाड़ के अंशा, दिपांशु, मुस्कान व ध्रुव शामिल हैं।

स्कूल की बस में नहीं मिला फर्स्ट एड बॉक्स
स्कूल बस के आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं मिली। इतना ही नहीं स्कूल की बस में फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं लगा मिला। इस प्रकार स्कूल बस यातायात नियमों की अनदेखी कर दौड़ रही थी।

एक घंटे बाद पहुंचा स्कूल प्रबंधन
हादसे के बाद चालक व परिचालक के मौके से फरार हो जाना। वहीं, स्कूल प्रबंधन द्वारा भी बच्चों की संभाल नहीं करने से अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के प्रति रोष है। घायल बच्चों के परिजनों की मानें तो स्कूल प्रबंधन हादसे के एक घंटे बाद बच्चों को संभालने पहुंचा।
वर्जन
स्कूल बस व रोडवेज बस की भिड़ंत में 20 से अधिक बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी किसी की शिकायत नहीं मिली है। फिर भी वे जांच कर रहे है जिस वाहन चालक की गलती मिलेगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- श्योताज सिंह, अटेली थाना प्रभारी।

वर्जन
स्कूल संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद चालक बच्चों को छोड़ने के लिए गणियार रूट पर गया था। कुछ देर बाद सूचना मिली की बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed