फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पुराना डाकघर के पास युवक पर डंडों से हमला, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी

पुराना डाकघर के पास युवक पर डंडों से हमला, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी

Tue, 16 Apr 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
पुराना डाकघर के पास युवक पर डंडों से हमला, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव जासावास कुछ युवकों ने डाकखाने के पास युवक अजय के साथ के साथ डंडे, लोहे की राड से मारपीट की। आरोपियों ने अजय को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घायल अजय का फिलहाल जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल अजय के चाचा दलीप की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।दलीप ने अपनी शिकायत में कहा कि रिषि, कांच्चा उर्फ गितांश, गब्बर, शिवा और 3-4 अन्य लड़कों ने पिस्टल, लकड़ी, डंडे, लोहे की रोड, नलकी से मेरे भतीजे अजय के साथ मार पिटाई की है। यह सभी अजय जान से मारने की धमकी दे रहे थे। दलीप ने अपनी शिकायत में कहा कि यह हमला उन्होंने अपनी आंखो से देखा है। उन्होंने ही अजय को बचाया। मार पिटाई के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। अजय को उप नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां अजय का पिता बलवंत भी पहुंच गया। चिकित्सकों ने अजय को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल अजय को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद मं अजय को जयपुर के निजी अस्पताल में लेकर गए। फिलहाल जयपुर अस्पताल में अजय का ईलाज चल रहा है। उपचार के लिए घायल को ले जाने के कारण शिकायत नहीं दे पाए थे।दलीप ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed