{"_id":"6acbc186eaf45a6cdc01cafa","slug":"allegation-of-not-receiving-full-payment-after-selling-the-house-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82478-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 1.65 करोड़ में मकान बेचने के बाद पूरा भुगतान नहीं मिलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 1.65 करोड़ में मकान बेचने के बाद पूरा भुगतान नहीं मिलने का आरोप
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 1.65 करोड़ रुपये में मकान बेचने के बाद पूरा भुगतान नहीं मिलने, फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर मकान पर कब्जा रखने के आरोप में सूरजकुंड थाना पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नई दिल्ली के साकेत निवासी रेनू चोपड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 7 जून 2023 को ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित अपना मकान वंदना भड़ाना को प्रॉपर्टी डीलर दीपक गांधी के माध्यम से 1.65 करोड़ रुपये में बेचा था। आरोप है कि उन्हें केवल 30 लाख रुपये (15 लाख नकद और 15 लाख बैंक के जरिए) दिए गए, जबकि शेष 1.20 करोड़ रुपये का भुगतान बैंक ऋण के माध्यम से होना था। शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर दीपक गांधी ने वंदना के बेटे की शादी का हवाला देकर मकान की चाबी देने का अनुरोध किया और दो महीने के भीतर पूरा भुगतान करने की गारंटी दी। आरोप है कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद शेष रकम नहीं दी गई और मकान का कब्जा भी नहीं लौटाया गया। इसके अलावा, उनके और उनके पति के हस्ताक्षर के बिना फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर लिया गया तथा मकान खाली करने की मांग पर धमकियां दी गईं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद