फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पुलिस ने मुसनौता की पहाडिय़ों से पकड़ा दो अन्य बदमाशों को

पुलिस ने मुसनौता की पहाडिय़ों से पकड़ा दो अन्य बदमाशों को

Thu, 28 Dec 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुसनौता की पहाडिय़ों से पकड़ा दो अन्य बदमाशों को
मुसनौता की पहाड़ियों से पकड़े दो बदमाश
विज्ञापन

नारनौल। सीआईए पुलिस ने बुधवार सायं को गत आठ सितंबर को महेंद्रगढ़ कोर्ट परिसर से पेशी पर आये विक्रम उर्फ पपला निवासी खेरोली को छुड़ाने के लिए पुलिस गारद पर जानलेवा हमला करने के मास्टर माइंड आरोपी संदीप उर्फ सिंधिया व कृष्ण मूसनौता को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी संदीप से एक रिवाल्वर, 14 कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में अलग से पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने व सिपाही को टक्कर मारकर घायल करने पर मामला दर्ज किया गया है। इस मुकदमे में वीरवार को दोनों आरोपियों को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया, जहां दोनों आरोपियों को 14 दिन के लिए नसीबपुर जेल भेज दिया।
पिछले 8 सितंबर को महेंद्रगढ़ कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान आए विक्रम उर्फ पपला निवासी खेरोली को छुड़ाने के लिए संदीप उर्फ सिंधिया ने अपने साथियों के साथ कोर्ट परिसर में पुलिस गारद पर जानलेवा हमला करते हुए एएसआई धर्मबीर के सिर में गोली मारकर विक्रम उर्फ पपला को छुड़ा लिया था। उक्त घटना के मास्टर माइंड आरोपी संदीप उर्फ सिंधिया को सीआईए पुलिस ने बुधवार सायं को गांव मूसनौत की पहाड़ियों से काबू कर लिया।
विज्ञापन

वीरवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने साथी कृष्ण, मुकेश उर्फ मुखिया मंदिर में मौजूद हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने सीआईए टीम के साथ-साथ महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ टीम को तैयार किया और एक बंद पिकअप प्राइवेट गाड़ी में मूसनौता की पहाड़ियों में रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पुलिस की टीम बंद गाड़ी में गोशाला के पास पहुंची तो सीआईए इंचार्ज एसआई धर्म सिंह ने टीम को अलग-अलग तीन जगह पहाड़ियों पर बनी झाड़ियों में बुलेट प्रूफ जैकेट देकर बैठा दिया तभी इंचार्ज ने देखा कि तीन लड़के मोटरसाइकिल पर पहाड़ी की तरफ से आ रहे हैं। तभी सीआईए टीम ने तुरंत वहा खड़े ट्रैक्टर की आड़ लेकर पकड़ने के लिए मोर्चा संभाल लिया जब ये नजदीक आये तो आरोपियों को पुलिस ने पहचान लिया। सिपाही सुशील को इन्हें रुकवाने के लिए अचानक आगे कर दिया। परंतु आरोपियों ने मोटरसाइकिल ना रोक कर सिपाही सुशील को सीधी टक्कर मारकर घायल कर दिया। वहीं सीआईए टीम को देख आरोपी संदीप व मुकेश ने पुलिस के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी फायर की। काफी देर तक दोनों ओर से गोलियां चलती रही। इसी दौरान पुलिस की एक गोली आरोपी मुकेश कुमार को पुलिस की जवाबी कार्यवाही में लगी। इस पर वह वही गिर गया और दूसरा आरोपी संदीप उर्फ सिंधिया पहाड़ी की तरफ भागने लगा तो पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। जबकि तीसरा आरोपी कृष्ण कुमार को भी बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ में आया। आरोपियों के एक साथी मुकेश उर्फ मुखिया गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। उसके पास से भी पुलिस को एक देशी कट्टा व 3 जिंदा कारतूस बरामद किए। उक्त आरोपी की निगरानी के लिए पुलिस की गार्द लगाई गई है। ठीक होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं दोनों आरोपियों को वीरवार को नारनौल न्यायालय पेश किया गया। जहां न्यायालय ने दोनों आरोपियों को नसीबपुर जेल भेज दिया।

आरोपियों के खिलाफ दर्जनों मामले हैं दर्ज
आरोपी संदीप उर्फ सिंधिया व उसके साथी मुकेश उर्फ मुखिया पर थाना नांगल चौधरी में करीब एक दर्जन मारपीट व हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं। कई दिनों से नांगल चौधरी पुलिस भी दोनों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed