फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सड़क हादसे में अलग-अलग बाइक सवार दो छात्रों की मौत,एक घायल

सड़क हादसे में अलग-अलग बाइक सवार दो छात्रों की मौत,एक घायल

Wed, 20 Mar 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में अलग-अलग बाइक सवार दो छात्रों की मौत,एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल/महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ रोड पर सड़क हादसे में अलग-अलग बाइक पर सवार दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शवों का मंगलवार को नारनौल जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है। परिजनों की शिकायत पर महेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस मिली जानकारी के अनुसार नांगनवास निवासी अनुज (22) बाइक से महेंद्रगढ़ से गांव आ रहा था। अनुज नर्सिंग कोर्स कर रहा है। इसी दौरान कोथल कलां गांव निवासी दीपक (23) व अजय बाइक से सोमवार की शाम नांगल से गांव जा रहे थे। नांगल सिरोही के पास दोनों बाइक सवारों एक अज्ञात वाहन से टक्कर मार दिया। राहगीरों की मदद से तीनों युवकों को जिला अस्पताल नारनौल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान अनुज व दीपक की मौत हो गई। जबकि अजय को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। शिकायत पर महेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अनुज के परिजनों ने बताया कि दोनों अलग-अलग बाइक पर थे। अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हेलमेट पहने होने के बाद भी दोनों को गंभीर चोंटे लगी थी। बता दें कि महेंद्रगढ़ और रेवाडी रोड सिंगल रोड है। शाम होते ही दोनों सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव हो जाता है। ऐसे में शहर के आसपास की सड़कों पर थोड़ी से लापरवाही लोगों को भारी पड़ जाती है। नारनौल में भारी वाहनों के नो एंटी को दस बजे रात तक दिया गया है। लेकिन,महेंद्रगढ़ में अभी नो एंटी को लेकर कोई समय सीमा नहीं है।
विज्ञापन

454 सड़क हादसों में 215 लोगों की मौत जबकि 416 हुए घायल
जिले में सड़क हादसे कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले साल जिले में 454 सड़क हादसों में 215 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 416 घायल हो गए थे। जनवरी में 36 सड़क हादसों में 15 लोगों की मौत जबकि 43 घायल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि जिले में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर डिवाइडर न होने के कारण वाहन चालकों को थोड़ी लापरवाही भारी पड़ रही है। दूसरा नांगल चौधरी एरिया में 100 से अधिक क्रशर होने से ट्राले और डंपरों का दबाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह में 57 बाइक सवारों की मौत-
सड़क हादसों में पिछले साल मई से दिसंबर तक ड57 बाइक सवारों की मौत हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुुसार मई में 22 मामले बाइक सवारों से संबंधित थे। इसमें नौ की मौत और 22 लोग घायल हो गए थे। जून में 20 बाइक सवार हादसे का शिकार हुए थे, जिसमें 12 की मौत और 13 घायल हो गए थे। जुलाई में तीन की मौत और 21 घायल, अगस्त में नौ की मौत और 21 घायल, सितंबर में सात की मौत और 11 घायल, अक्तूबर में आठ की मौत और 15 घायल, नवंबर में सात की मौत और 15 घायल और दिसंबर दो की मौत और 12 बाइक सवार घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed