फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   वारदात के 30 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं कर पाई गिरफ्तार

वारदात के 30 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं कर पाई गिरफ्तार

Fri, 05 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
वारदात के 30 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं कर पाई गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मोहल्ला सैनीपुरा में डीजे की दुकान पर बैठे तीन युवकों पर हुई फायरिंग मामले में दूसरे दिन भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। सूत्रों के अनुुुसार पुलिस ने दो युवकों को बुधवार की रात पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है।
बता दें कि बुधवार को नवीन, प्रवीण तथा राकेश तीनों मोहल्ला सैनीपुरा स्थित डीजे की दुकान पर बैठे थे। यह दुकान सूरज उर्फ सूरजा की है। बुधवार दोपहर लगभग 12:20 बजे काले रंग की बाइक पर सवार तीन बदमाश डीजे की दुकान के पास रुके और उनमें से एक ने फायरिंग शुरू कर दी। उस बाइक के पीछे चार-पांच बाइकें और थी। जिन पर सवार युवक मुंह को कपड़े से ढके हुए थे। इस दौरान उन्होंने आजाद खायरा (भांजा), मनीष जोनावास और मोनू जांजड़ियावास को पहचान लिया था।
विज्ञापन

नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 27 सितंबर को आरोपी मनीष जोनावास का सूरजा के पास फोन आया था और फोन करने वाले ने कहा कि डाक्टर भाई ने बोला है कि ज्यादा हवा में लग रहा है, हिसाब से रहना वरना गोली मारकर खत्म कर देंगे। यह बात सूरज ने उनको पहले बताई थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नवीन के बयान पर मामला दर्ज कर लिया था। परंतु 30 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। मामला आपसी गुटबाजी का बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- कैलाशचंद सोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed