फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गणेश उत्सव में हुई मारपीट मामले में पुलिस ठिलाई पर बिफरे लोग,दो घंटे डीसी आवास पर किया प्रदर्शन

गणेश उत्सव में हुई मारपीट मामले में पुलिस ठिलाई पर बिफरे लोग,दो घंटे डीसी आवास पर किया प्रदर्शन

Mon, 24 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
गणेश उत्सव में हुई मारपीट मामले में पुलिस ठिलाई पर बिफरे लोग,दो घंटे डीसी आवास पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। मोहल्ला कोलियान में गणेश उत्सव कार्यक्रम में शनिवार देरा रात को शराब पीकर आए कुछ युवकों ने विवाद कर दिया और उत्सव के दौरान जमकर हंगामा किया। इस मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर लोग आक्रोशित हो गए। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रात दस बजे मोहल्ले से मार्च करते हुए एसपी निवास व डीसी आवास पहुुंचे जहां पर करीब दो घंटे तक जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रमेश कुमार ने लोगों की शिकायत लेकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
श्रीशिव हनुमान मंदिर मित्र मंडल की ओर से मोहल्ला कोलियान में गणेश उत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा था। मनीष ने बताया कि मोहल्ले का एक लड़का कुछ दिनों से शराब पीकर रात में कार्यक्रम में जा रहा था। इसके बाद अपने दोस्तों को भी बुला लेता था। लड़के महिलाओं से भी गाली-गलौज करते थे। उन्होंने लोगों ने समझाया लेकिन नहीं माने। शनिवार की रात मना करने पर लड़कों ने झगड़ा कर दिया। इसकी सूचना 100 नंबर पर दी गई और नागरिक अस्पताल चौकी को दी गई। पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने रात दस बजे से 12 बजे तक उपायुक्त निवास के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रमेश कुमार ने लोगों की शिकायत लेकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

पवन से हुआ था झगड़ा
उपायुक्त निवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे मोहल्लावासी प्रवीण, बलवंत, कृष्ण, नितेश, सज्जन, मनीष, जयभगवान संगीता ने बताया कि गणेश उत्सव मंडल कोलियान का एक सदस्य पवन अपने घर से उत्सव में आ रहा था। इसी बीच रास्ते में विनोद उर्फ काचू ने झगड़ा किया। झगड़े के बाद उत्सव में अपने साथ पांच-सात युवकों को साथ लेकर शराब के नशे में भी झगड़ा किया। शिकायत लेकर नागरिक अस्पताल चौकी गए तो पुलिस वालों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद हम सभी लोग न्याय की मांग को लेकर पहले एससी आवास पर पहुंचे लेकिन वहां काम चल रहा था। इस पर उपायुक्त निवास पर आ गए और करीब दो घंटे प्रदर्शन किया। इसी बीच सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार पुलिस दल के साथ पहुंच गए। पुलिस के साथ-साथ भाजपा प्रदेश सहप्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री भी आ गए। लोगों को समझाकर पुलिस को लिखित शिकायत दिलवाई व उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मोहल्ले के लोगों को वहां से वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में पहुंची पुलिस
लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस कोलियान में गणेश उत्सव कार्यक्रम में गई। पुलिस लड़कों के बारे में जानकारी ली लेकिन सभी फरार मिले। सुबह भी पुलिस ने लोगों से इस मामले में पूछताछ की। कमेटी के मनीष ने बताया कि दोबारा से शिकायत पुलिस को दी गई है।
--
श्रीशिव हनुमान मंदिर मित्र मंडल के एक सदस्य से मारपीट की शिकायत मिली है। रात में ही मौके पर पुलिस बल को भेज दिया था। मामले की जांच चल रही है।
- रामेश कुमार, थाना प्रभारी सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed