फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लड़कों द्वारा बस रूकवाने और शरारत करने पर कॉलेज की छात्राओं ने अटेली महेंद्रगढ़ रोड पर लगाया जाम

लड़कों द्वारा बस रूकवाने और शरारत करने पर कॉलेज की छात्राओं ने अटेली महेंद्रगढ़ रोड पर लगाया जाम

Sat, 28 Jul 2018 12:47 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
लड़कों द्वारा बस रूकवाने और शरारत करने पर कॉलेज की छात्राओं ने अटेली महेंद्रगढ़ रोड पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
बाइक सवार युवकों द्वारा रोडवेज बस रुकवाकर बदतमीजी करने से गुस्साई कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अटेली-महेंद्रगढ़ रोड स्थित गांव देवनगर के पास जाम लगा दिया। इस मौके पर छात्राओं ने गांव भांडोर के कुछ युवाओं पर बदतमीजी करने के साथ फब्तियां कसने का आरोप लगाया। जाम की सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन रोडवेज की बस के आगे बैठी लड़कियों ने आरोपियों को पकड़ने और उनके लिए स्पेशल बस चलवाने की मांग पर अड़ी रही। करीब दो घंटे बाद मौके पर रोडवेज के वर्कशॉप मैनेजर अनित कुमार और सीआईए से सतीश कुमार ने धरने पर बैठी लड़कियों को सोमवार से सुबह सवा आठ बजे अटेली से महेंद्रगढ़ के लिए स्पेशल महिलाओं के लिए बस चलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद छात्राओं ने करीब 11 बजे जाम खोला।
गौरतलब है कि सुबह स्कूल और कॉलेज के समय पर एक रोडवेज की बस अटेली से महेंद्रगढ़ की ओर आती है और एक बस महेंद्रगढ़ से अटेली की तरफ जाती है। सुबह सवा आठ बजे अटेली से महेंद्रगढ़ आने वाली बस में कलवाडी, मुंडियाखेडा, दौंगड़ा, देवास, ऊंची भांडोर, जासावास, देवनगर आदि गांवों से अनेक विद्यार्थी आते हैं। इस बस में उक्त गांवों से आने वाली छात्राओं ने आरोप लगाया कि कुछ लड़के उनके साथ बदतमीजी करते हैं और अपशब्द बोलते रहते हैं। जब बस के चालक और परिचालक विरोध करते हैं तो वे उनके साथ झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। साथ ही कुछ लड़के जगह-जगह बस को रुकवाते रहते हैं।
विज्ञापन


तीन युवकों ने दोहान नदी के पास रुकवाई बस
शुक्रवार सुबह अटेली से चलकर महेंद्रगढ़ आने वाली बस को बाइक पर सवार तीन युवकों ने देवनगर से पहले दोहान नदी में बस को रुकवाया। युवकों ने बस मेें चढ़कर लड़कियों के साथ बदतमीजी की। जब चालक अजय कुमार और अन्य लड़कियों ने विरोध किया तो वे भाग गए। इससे क्षुब्द बस में सवार सभी लड़कियों ने बस के आगे बैठकर धरना शुरू कर मार्ग जाम कर दिया। जाम करीब दो घंटे चला। इस दौरान यहां से आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप नहीं मिलती 100 नंबर पर मदद
जाम की सूचना पर गांव देवनगर के सरपंच और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं का सहयोग करने का आश्वासन दिया। छात्रा प्रियंका, अनीता, सरिता, संगीता, पिंकी आदि ने बताया कि उन्होंने लड़कों द्वारा बस रुकवाने पर पुलिस कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर फोन किया था। लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया है। बाद में रोडवेज के ड्राइवर ने इसकी सूचना अपने विभाग में दी। जाम के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने शरारती तत्वों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं दिया। उसके करीब दो घंटे बाद रोडवेज विभाग के सीआई सतीश कुमार और वर्कशॉप मैनेजर अनित कुमार मौके पर पहुंचे। छात्राओं ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखी। इस पर रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने उनके लिए स्पेशल बस चलवाने के लिए लिखित में देने के बारे में कहा। साथ ही मौके पर मौजूद तीन-चार गांवों के सरपंचों ने भी से महेंद्रगढ़ अटेली रूट पर छात्राओं के लिए स्पेशल बस चलाने की मांग की। इस पर सीआई और वर्कशॉप मैनेजर ने छात्राओं को सोमवार से सुबह सवा आठ बजे अटेली से महेंद्रगढ़ के लिए स्पेशल बस चलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद छात्राओं ने जाम खोला।


वर्जन
रोजाना लड़के बस रुकवाने का प्रयास करते हैं। लेकिन मैं बस नहीं रोकता। शुक्रवार को शरारती लड़कों ने बस के आगे बाइक रोक दी। इससे बस रोकनी पड़ी। बाइक पर आने वाले शरारती लड़के छात्राओं पर फब्तियां भी कसते हैं।
- अजय सिंह, रोडवेज बस चालक।
वर्जन
छात्राओं को सोमवार से बस चलाने का आश्वासन दिया है। सोमवार को अटेली से सुबह 8:15 बजे चलेगी और वापसी में 2:15 बजे महेंद्रगढ़ से चलेगी।
- अनित कुमार, वर्कशॉप मैनेजर, रोडवेज डिपो नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed